दो बीघा जमीन की खातिर भाई ने कर दी भाई की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी पर भी किया हमला

ग्वालियर के डबरा इलाके मे जमीन के बंटवारे को लेकर अपने बेटे के साथ मिलकर कर दी भाई की हत्या

ग्वालियर, 12 मई। ग्वालियर के डबरा इलाके मे दो बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई का कत्ल कर दिया। मां की मौत के 8 दिन बाद ही जमीन बंटवारे को लेकर भाई ने भाई की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस हमले मे दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

atteck

दरअसल डबरा में रहने वाले होतम रावत का गो बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर अपने बड़े भाई विशाल रावत से विवाद चल रहा था। 3 मई के दिन ही होतम और विशाल की मां का स्वर्गवास हुआ था। मां की मौत के बाद जमीन और जेवर का बंटवारा होने लगा। जेवर तो दोनों भाईयों के बीच बंट गया लेकिन दो बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया।

बेटे के साथ मिलकर होतम ने कर दी बड़े भाई विशाल की जमकर मारपीट
जमीन बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि होतम आपे से बाहर हो गया। होतम ने अपने बेटे राकेश के साथ मिलकर बड़े भाई विशाल पर हमला बोलते हुए विशाल की जमकर मारपीट कर दी। होतम और राकेश ने विशाल को लाठी डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इस मारपीट से विशाल गंभीर रुप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर भी कर दिया हमला
घटना की जानकारी के बारे मे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। खबरल मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो होतम और राकेश ने पुलिस टीम पर भी हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। इसके बाद आरक्षक संदीप जाट और पुलिस वाहन चालक चंदन सिंह को भी लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया।इस मारपीट से संदीप और चंदन भी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया। पुलिस पार्टी पर हमले की जानकारी मिलने पर पुलिस की अन्य टीमें भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।

उपचार के बाद विशाल ने तोड़ दिया दम
मारपीट से घायल हुए विशाल को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। विशाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। साथ ही घायल हुए पुलिस पार्टी के सदस्यों का भी उपचार किया गया। घर पहुंचने के बाद अचानक विशाल की मौत हो गई। पुलिस आरोपी होतम और उसके बेटे राकेश के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+