Gwalior: 2 बेटियां फिर भी बेटे की चाहत ने बना दिया हत्यारा,कमरे में बंद कर पत्नी को दी रूंह कंपा देने वाली मौत
Gwalior News: पुलिस ने जांच और पीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद मृतका के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी कि वो बेटे को जन्म नहीं दे पा रही थी। सुतारपुरा निवासी दशरथ पाल की शादी करीब दस साल पहले सृष्टि से हुई थी। इनके 2 बेटियों ने पिछले कुछ सालों में जन्म लिया था। लेकिन दशरथ को बेटे की चाहत थी और इनके बीच इस बात को लेकर आए दिन विवाद होता था।
जानकारी अनुसार दशरथ का एक मकान सिरोल थाना एरिया के हुरावली गणेश डेयरी के पास है। मकान खाली होने की वजह से परिवार के सदस्य कभी कभार ही वहां जाते हैं। 13 दिसंबर 2023 को दशरथ पत्नी सृष्टि को लेकर घर की सफाई करने के लिए ले गया था। लेकिन कुछ टाइम के बाद छोटे भाई मनीष पाल के मोबाइल पर हुरावली में उनके पड़ोसी पप्पू फौजी ने जानकारी दी कि घर पर ताला लगा है। लेकिन अंदर से एक महिला की रोने की आवाज आ रही है।

फोन आने पर मनीष घटनास्थल पर पहुंचा तो घर के बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला उसने तोड़ा और देखा कि अंदर उसकी भाभी सृष्टि बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले पर चोट का निशान था। उसने तत्काल सृष्टि को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अगले ही दिन 14 दिसंबर 2023 को उपचार के दौरान सृष्टि की मौत हो गई।
मौत की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 19 दिसंबर 2023 को पुलिस ने इस घटना में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मृतका के भाई अजय कुमार बघेल ने पुलिस को बताया था कि उनकी बहन की शादी को 10 वर्ष हो गए थे। उसने 2 बेटियों को जन्म दिया है। लेकिन बेटा नहीं होने पर उसका पति दशरथ उस बेरहमी से मारपीट करता था। हत्या से तीन दिन पहले भी उसे काफी पीटा था बल्कि उसे मारने के लिए गले में फांसी का फंदा तक डाल दिया था।
पुलिस ने शुरुआती जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दशरथ पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने ये साबित कर दिया है कि समाज ने अभी ये पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है कि बेटा और बेटी एक समान होते हैं उनके बीच भेदभाव करना ठीक नहीं है और सबसे बड़ी बात संतान बेटा होगा या बेटी इसके लिए महिला को दोष देना तो कतई सही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications