कौन है गुना के कलेक्टर एसपी? जिन्हें मंच पर खड़े रहने की सिंधिया ने दी सजा

Jyotiraditya Scindia: गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश के मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस के बड़े बेटे हैं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं‌।

Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के गुना जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुस्से में दिखे। सिंधिया ने पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और एसपी संजीव सिन्हा को फटकार लगाई। उन्होंने कलेक्टर से कह कि जाओ एसपी को बुलाकर लाओ।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही सिंधिया मंच पर पहुंचे वैसे ही कलेक्टर एवं एसपी की फटकार लगा दी।

Scindia Collector SP reprimanded,

सिंधिया ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को इशारा करते हुए कहा, जाओ जाकर एसपी को बुलाकर लाओ। सिंधिया की बात सुनकर कलेक्टर डर गए और दौड़े दौड़े मंच से नीचे खड़े एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बुला लाया।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस शिवराज सिंह चौहान सरकार के प्रदेश के मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस के बड़े बेटे हैं। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बीते दिसंबर में गुना बस हादसे के बाद तरुण राठी हो हटाकर अमनवीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया था।

कलेक्टर-एसपी समेत प्रशासनिक अमले को सिंधिया फटकार लगाते हुए कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाड़ी के साथ ही चलेगा ये प्रचार की गाड़ी नहीं है। बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ लोगों को मिले।

सचिव इकबाल सिंह बैंस खुद भी सन 1995-96 में गुना कलेक्टर रह चुके हैं। रिटायर्ड आईएएस इकबाल सिंह जब गुना में कलेक्टर थे, उस समय अमनवीर मिशनरी स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ते थे। उसे समय अमनवीर 7 वर्ष के थे। ऐसे पहली बार हुआ है कि जिस जिले में पिता कलेक्टर रहे हों, वहीं बेटा भी कलेक्टर बनकर आ जाए।

कांग्रेस शासन की याद दिलाते हुए सिंधिया ने कहा, पिछले 65 साल में प्रशासन के इर्द-गिर्द घूमती थी, लेकिन जबसे पीएम मोदी ने नेतृत्व किया है तब से लोगों को प्रशासन के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि प्रशासन घर घर जाकर दस्तक देता है।

दरअसल, प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भारत विकसित यात्रा में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही देखी जा रही है। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भी प्रशासनिक लापरवाही देखी गई। जिसे देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुस्सा हो गए।

'जय श्री राम' के नारे सिंधिया ने मंच से ही लगाएं। वहीं, जब मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि क्या आप गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो सिंधिया ने कहा कि इसका जवाब मेरे पास नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+