दुकानों की सुरक्षा में चौकीदार ने लगा दी जान की बाजी, CCTV कैमरे में कैद हुई चौंकाने वाली घटना
Gwalior News, ग्वालियर। चोरी की नियत से घुसे चोर ने मार्केट में मौजूद एक चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर वहां से भाग गया, मगर पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

गुलाब मार्केट में चौकीदारी करता था
दरअसल, तारागंज निवासी मोतीलाल चौरसिया 8 साल से महाराज बाड़े के पास बनेे पंडित गुलाब मार्केट में चौकीदारी करता था। रविवार रात 2 बजे एक चोर मार्केट के अंदर घुस आया। जब चौकीदार को पता चला तो उसने अपनी जान की परवाह किए बिना चोर से सामना किया। इसी दौरान चोर ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

बिना चोरी किए ही वहां से भाग गया चोर
घटना के बाद चोर दुकानों के सिर्फ ताले तोड़कर बिना चोरी किए ही वहां से भाग गया। सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें चौकीदार जमीन पर मुंह के बल लेटा हुआ मिला। परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सबने उसे सीधा करके देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

चोर ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले
वहीं चोर की सारी गतिविधि मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, मगर उसने अधिकांश कैमरे तोड़ डाले। हालांकि कुछ कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएसपी हेमंत तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications