Video: ‘मंत्रीजी का मांगकर खाना खाने का स्टाइल’ ग्वालियर में गजक कूटने वाले प्रद्दुमन तोमर को अब लग आई भूख
राजनीति के भी अलग-अलग स्टाइल है। एमपी में इन दिनों यही देखने को मिल रहा हैं। नंगे पैर चलने और गजक कूटने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर अब मांगकर खाना खाते नजर आए है। Video जमकर वायरल हो रहा है।

Video Minister Pradduman singh Tomar new style: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे है, वैसे-वैसे ऊर्जा मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर भी पहुंचने अलग-अलग अंदाज में पब्लिक के करीब पहुंच रहे हैं। नए साल में अब उनका एक घर की चौखट पर बैठकर खाना खाते वीडियो जमकर वायरल रहा है। 65 दिन नंगे पैर चलकर गजक कूटी थी। अब अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घूमते हुए मंत्रीजी को भूख लग आई। भले ही दो-चार कौर खाने के बाद मंत्रीजी ने हाथ धो लिए लेकिन, अब तो सोशल मीडिया पर भी यूजर कहने लगे है कि 'ये मंत्री तो गजब है'।

भूखे पेट भजन नहीं होय गोपाला
कहावत है तो राजनीति के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों पर फिट हो ही जाती है। भूख चीज ही ऐसी होती है। उसकी जगह तय नहीं होती। शायद ऐसा ही मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर के साथ भी हुआ। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्रीजी एक घर की चौखट पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे है। प्लेट में चावल में सब्जी मिलाकर खाने के लिए मंत्रीजी को चम्मच की भी जरुरत नहीं पड़ी। देशी स्टाइल में हाथ से ही खाते नजर आए। भूख जो लगी थी, मंत्रीजी को। दो-चार कौर खाया फिर हाथ भी धो लिए।

जिस घर से खाना मांगा, 500 रुपए दिए
अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से मुलाकात करने निकले मंत्रीजी ने जिस दिलेरी से खाना मांगकर खाया, उतनी दिलेरी उस घर की एक छोटी बेटी को पांच सौ रुपए देने में भी दिखाई। खाना खाकर पानी पीने के बाद मंत्री तोमर ने अपने सहयोगी से पांच सौ नोट मांगा, फिर कन्या के पैर छूकर उसे वह रुपए दिए। इसी बीच बीजेपी जिंदाबाद के नारे भी गूंजने लगे। दरवाजे पर खड़ी महिलाओं के नाम भी पूछे और समस्याएं भी जानी।

गरीब महिला के घर भी खाया था खाना
करीब साल भर पहले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के बाद आरोन में भी प्रद्दुमन सिंह तोमर इसी अंदाज में दिखे थे। गुना के बरखेड़ा हाट गांव में रूककर शीलवती नाम की गरीब महिला के घर रुके थे। वहां खाना खाने की इच्छा जताई। उस दौरान उन्होंने रोटी-सब्जी खाई थी। इस तरह खाना खाने का अनुभव था ही, तो मंत्रीजी ने उसी तरीके को अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनाया। एक बार फिर यह अंदाज को क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बन गया हैं।
Recommended Video

राजनीति के खिलाड़ी, खेलने लगे वॉलीबॉल
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़ास समर्थक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके प्रद्दुमन सिंह अब राजनीति के दांव-पेंच में माहिर हो चुके है। इस खेल के बीच दूसरे पारंपरिक खेल में भी अपना हुनर दिखाने से नहीं चूकते। कुछ ऐसा ही उनके विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे, तो वहां अपनी गाड़ी रुकवाई और खेलने पहुंच गए।

गजक भी कूटी थी इन्ही मंत्रीजी ने
अब तो हर कोई हैरान है मंत्री प्रद्दुमन सिंह तोमर की कार्यशैली को देखकर। खंबे पर चढ़कर लाइट सुधरवाना है तो सुधरवा लो, बजबजाती नालियों की सफाई हो या फिर दो महीने तक बिना जूते-चप्पल के घूमना..हर मामले में दूसरे मंत्रियों को पछाड़ रहे हैं। पिछले दिनों एक जगह गजक भी कूटने लगे थे। फिर क्षेत्र की जिन सड़कों के निर्माण को लेकर नंगे पैर चलने का संकल्प लिया था, वह काम 80 फीसदी पूरा हुआ तो सिंधिया ने खुद अपने हाथों तोमर को चप्पल पहनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications