Video: जब देवदूत बन दिव्यांग की मदद करने पंहुचा ट्रैफिक का जवान, माला पहनाकर किया गया सम्मानित

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी मन को खुश कर देने वाली वीडियो वायरल हुई है जिसने पुलिस के बरिष्ठ अधिकारियों को भी शहर के चौराहे पर जाकर अपने ही विभाग के ट्रैफिक कर्मी को माला पहनाने पर मजबूर कर दिया।

traffic constable reached help handicapped honored seniors gwalior news madhya pradesh viral video

सोशल मीडिया पर आए दिन कई पुलिसवालों की वीडियोस वायरल होती रहती हैं। इन वीडियोस में कभी हमें पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिलता है तो कभी नशे में धुत्त लहराता सिपाही। लेकिन इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी मन को खुश कर देने वाली वीडियो वायरल हुई है जिसने पुलिस के बरिष्ठ अधिकारियों को भी शहर के चौराहे पर जाकर अपने ही विभाग के ट्रैफिक कर्मी को माला पहनाने पर मजबूर कर दिया। वैसे तो विकलांगों की मदद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है लेकिन इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है ग्वालियर शहर के रेल्वे स्टेशन के पास चौराहे पर ड्यूटी कर रहे बृजेश तोमर ने, जिन्होंने रेल्वे पुल पर फसे एक दिव्यांग की ट्राई साइकल में धक्का मारकर उनकी मदद की।

Recommended Video

    Video: जब देवदूत बन दिव्यांग की मदद करने पंहुचा ट्रैफिक का जवान, माला पहनाकर किया गया सम्मानित
    ट्रैफिक कर्मी का वीडियो वायरल

    ट्रैफिक कर्मी का वीडियो वायरल

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेल्वे स्टेशन के पास पड़ाव पुल की है। बीते गुरुवार को ट्रेफिक जवान ब्रजेश तोमर इस पुल्ल के पास चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। जब उनकी नजर एक दिव्यांग पर पड़ी जो अपनी ट्राई साइकल पर पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने देखा कि दिव्यांग अपनी ट्राई साइकल को स्वयं आगे बढ़ाने में संघर्ष कर रहा है। इस दौरान दिव्यांग ने वहां से गुजरने वाले कई लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, मगर उनकी मदद के लिए कोई भी नहीं रुका। बस फिर क्या था, यह सब देख रहे ट्रैफिक कर्मी ब्रजेश तोमर तत्काल उस दिव्यांग के पास भागकर पहुंचे और उनकी ट्राई साइकल को धक्का देकर उस पार पंहुचा दिया।

    फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

    फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

    इस दौरान रास्ते से गुजर रहे एक कार चालक ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आरक्षक का वीडियो वायरल होते ही उसके पहचान वाले रिश्तेदार और अधिकारी उसकी प्रशंसा करते नजर आए। यही नहीं जब ब्रजेश तोमर का वायरल वीडियो जिले के आला अधिकारियों तक पहुंची तो शुक्रवार की शाम को ही ट्रैफिक विभाग के DSP नरेश बाबू अन्नौटिया द्वारा अपने अन्य कर्मचारी के साथ फूलबाग चौराहे पर जा पहुंचे और अपनी ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर पीठ थपथपाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों ने भी अपने साथी की हौसला आफजाई करते हुए उन्हें माला पहनाकर बधाई दी।

    लोगों की करें सेवा - ब्रजेश तोमर

    लोगों की करें सेवा - ब्रजेश तोमर

    ट्रैफिक आरक्षक बृजेश तोमर का कहना है कि मैं तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था मैंने उस दिव्यांग को धक्का लगाने के लिए कई लोगों से कहा था। लेकिन जब कोई भी तैयार नहीं हुआ तो मैंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए उस दिव्यांग की ट्राई साईकिल को धक्का मारकर पुल पर चढ़ा दिया था। लेकिन मेरा वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया था। मुझे जब मेरे जान पहचान वालों ने फोन लगाकर बधाई दी तो मुझे इस बात का पता चला है। अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है मैं उनको दिल से धन्यवाद देता हूं और जनता से भी अपील करता हूं कि वह भी इसी तरह मानवता का धर्म निभाते हुए ऐसे लोगों की सेवा करें जो लोग आशाएं होते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+