ग्वालियर में मोहर्रम के जुलूस में टीआई को ढोल बजाना पड़ गया महंगा

ग्वालियर में टीआई अमर सिंह सिकरवार मे ड्यूटी के दौरान मोहर्रम के जुलूस में शामिल होकर जमकर ढोल बजाया, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

ग्वालियर, 6 अगस्त। मोहर्रम के जुलूस में शामिल होकर बहोड़ापुर थाना टीआई अमर सिंह को ढोल बजाना महंगा साबित पड़ सकता है। टीआई अमर सिंह ने बहोड़ापुर इलाके में मोहर्रम के जुलूस में ढोल अपने हाथों में थाम लिया और जुलूस में शामिल होकर जमकर ढोल बजाया। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया और इसे वायरल भी कर दिया, जिसके बाद एसपी ने शिकायत मिलने पर टीआई पर कार्रवाई करने की बात कही है।

police

बहोड़ापुर इलाके में निकाला गया था मोहर्रम का जुलूस
शुक्रवार की रात को बहोड़ापुर इलाके में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहोड़ापुर थाना पुलिस भी जुलूस के साथ तैनात थी। खुद बहोड़ापुर थाने के टीआई अमर सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे।

जुलूस के दौरान टीआई अचानक बजाने लगे ढोल
मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। इसके बाद अचानक टीआई जुलूस में शामिल हो गए। टीआई अमर सिंह ने एक ढोल ले लिया और अपने गले में ढोल लटकाकर ढोल को जमकर बजाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने टीआई द्वारा ढोल बजाते हुए का वीडियो भी अपने अपने मोबाइल में बना लिया।

ढोल बजाते हुए टीआई का वीडियो कर दिया वायरल
टीआई ने जुलूस में शामिल होकर मस्ती में डूब कर जमकर ढोल बजाया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब एसपी अमित सांघी के संज्ञान में आया तो उन्होंने बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह पर कार्रवाई करने की बात कह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+