ग्वालियर में 6 मृतक कांवड़ियों के शव को हाईवे पर रखकर चक्का जाम

ग्वालियर के 6 कांवडियों की हाथरस में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर बड़ागांव के पास हाईवे पर कांवडियों के शव रखकर किया चक्काजाम

ग्वालियर, 23 जुलाई। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मरने वाले 6 कांवड़ियों के शव को ग्वालियर में हाईवे पर रखकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। इस वजह से हाइवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और उनके घर से एक-एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।

चक्काजाम

उत्तरप्रदेेश के हाथरस में हुई थी कांवड़ियों की मौत

ग्वालियर के 6 कांवड़ियों की मौत शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हो गई थी। यहां पर एक अनियंत्रित डंपर ने कांवडियों को बुरी तरह कुचल दिया था। इस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई थी।

वाहन

Recommended Video

    Hathras Accident: Haridwar से आ रहे कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला , 7 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News

    सभी मृतक ग्वालियर के रहने वाले थे
    हाथरस में सड़क हादसे में रहने वाले सभी कांवडिया ग्वालियर के रहने वाले थे। ग्वालियर के बांगी खुर्द गांव के निवासी सभी कांवड़िया एक साथ गंगाजल लेने के लिए गए थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

    ग्वालियर पहुंचने पर शव को रखकर कर दिया चक्का जाम
    सभी मृतक कांवडियों के शव जब शनिवार को ग्वालियर पहुंचे तो यहां ग्रामीणों ने हाईवे पर बड़ा गांव के पास सभी छह शव रख दिए और चक्का जाम कर दिया। इस वजह से हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया।

    मुआवजा और नौकरी की कर रहे हैं मांग
    हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि मरने वाले कांवड़ियों के घरवालों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और उनके घर में से एक-एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए। इसी मांग को लेकर चक्का जाम किया जा रहा है। चक्का जाम करने वालों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो चक्का जाम नहीं खोला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+