Gwalior news: घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी जोड़े ने की शादी, अब मिल रही है जान से मारने की धमकी
ग्वालियर के युवक ने सतना की रहने वाली अपनी प्रेमिका से आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। शादी के बाद से लड़की के परिजनों द्वारा नव दंपत्ति को धमकियां दी जा रही हैं। दंपत्ति ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी है।

Gwalior में एक प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी तो कर ली लेकिन अब इस नव दंपति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लड़की के घरवाले नव दंपति को लगातार धमकियां दे रहे हैं। परेशान होकर नव दंपति ने पुलिस की शरण ली है और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सतना की रहने वाली है लड़की वर्षा
ग्वालियर की शीतला कॉलोनी में रहने वाले सचिन सिकरवार और सतना जिले की महाराजा कॉलोनी में रहने वाली वर्षा कचेर एक दूसरे से बेहद प्रेम करते हैं। दोनों ने अपने प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाते हुए घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। दोनों ने आर्य समाज के मंदिर में पहुंचकर शादी रचा ली लेकिन इसके बाद से सचिन और वर्षा की परेशानी शुरू हो गई।
Recommended Video
वर्षा के घरवालों ने धमकियां देना कर दिया शुरू
वर्षा और सचिन ने शादी तो कर ली लेकिन इसके बाद वर्षा के घर वालों ने सचिन और वर्षा को धमकियां देना शुरू कर दिया। सचिन और वर्षा को वर्षा की बहन स्नेहा भाई शुभम और भाई के दोस्त रोहित तिवारी की तरफ से धमकियां मिलना शुरू हो गईं। सचिन ने बताया कि रोहित आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह लगातार उन्हें धमकी दे रहा है।
एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा
सचिन और वर्षा ने धमकियों से परेशान होकर पुलिस की शरण ली है। सचिन और वर्षा मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंच गए। यहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर दोनों ने अपनी सुरक्षा की मांग की है और पुलिस को एक लिखित आवेदन भी दिया है। वर्षा और सचिन की मांग है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने लिखित आवेदन में इस बात का उल्लेख किया है कि अगर उनके साथ कोई घटना घटित होती है तो इसके लिए वर्षा के परिजन ही जिम्मेदार होंगे।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications