गोल्ड लोन लेने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में स्थित मणप्पुरम फाईनेंस लिमिटेड कंपनी के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ने 18 खाता धारकों का 1 करोड़ 92 लाख रुपय का गोल्ड हड़पा।

ग्वालियर, 28 मई। अगर आप गोल्ड लोन लेने जा रहे हैं तो यह खबर पढ़ना आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। कहीं ऐसा ना हो कि लोन लेने के चक्कर में आप अपने गोल्ड से भी हाथ धो बैठे हैं, क्योंकि ऐसा ही कुछ मामला ग्वालियर में सामने आया। यहां 18 लोगों ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से गोल्ड लोन लिया था लेकिन उनका गोल्ड भी उनके हाथ से निकल गया।

police station
दरअसल बहोड़ापुर इलाके में स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में 18 ऐसे लोगों का गोल्ड गायब हो गया है जिन्होंने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में अपना गोल्ड रखकर लोन लिया था। गायब हुए गोल्ड की कीमत ₹19200000 बताई गई है। गोल्ड को गायब करने का आरोप कंपनी के ही मैनेजर ऋषि कुमार गुप्ता पर लगा है। बहोड़ापुर थाने में कंपनी की तरफ से तत्कालीन मैनेजर पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
कंपनी का ब्रांच मैनेजर ही करता रहा गड़बड़ी
बहोड़ापुर इलाके में स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का तत्कालीन मैनेजर ऋषि कुमार गुप्ता ब्रांच मैनेजर की कुर्सी पर बैठकर कंपनी के अंदर ही घोटाला करता रहा। ऋषि कुमार गुप्ता ने अपने परिजनों और दोस्तों के नाम पर तकरीबन दो दर्जन फर्जी खाते खोले और उन खातों में गोल्ड रखा होना बताकर फर्जी तरीके से लोन भी निकाल लिया। इतना ही नहीं ऋषि कुमार गुप्ता ने 18 ग्राहकों के लॉकर में जो गोल्ड रखा था उसे भी चोरी कर लिया। ब्रांच का मैनेजर होने की वजह से ऋषि को इस बात की उम्मीद थी कि किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं लगेगी।
शिकायत मिलने पर कंपनी ने कराया ऑडिट तो हो गया खुलासा
ऋषि कुमार गुप्ता जब यह गड़बड़ कर रहा था तो ब्रांच में मौजूद स्टाफ के अन्य लोगों को इसकी सूचना मिल गई। स्टाफ के लोगों ने इस बात की जानकारी कंपनी में ऊपर स्तर पर दी। इसके बाद कंपनी ने चुपके से ऑडिट करवाया और ऑडिट में इस पूरी गड़बड़ी का खुलासा हो गया।
1 करोड़ 92 लाख रुपय की गड़बड़ी आई सामने
कंपनी के ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ कि तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ऋषि कुमार गुप्ता ने 18 ग्राहकों का गोल्ड हड़प लिया है। जांच के बाद फर्जीवाड़ा साबित हुआ तो इस फर्जीवाड़े की शिकायत बहोड़ापुर थाने में कंपनी की तरफ से दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तत्कालीन मैनेजर ऋषि कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
4 जुलाई 2021 से 8 सितंबर 2021 के बीच में हुआ घोटाला
तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ऋषि कुमार गुप्ता ने महज 2 महीने के अंदर ही गोल्ड गायब कर दिया। ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ कि 4 जुलाई 2021 से 8 सितंबर 2021 के बीच में यह पूरा घोटाला किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+