नूपुर शर्मा के नाखून पर भी चोट आई तो हम गले तक पहुंच जाएंगे
नूपुर शर्मा क समर्थन मे सामने निकल कर आया ग्वालियर चंबल का ब्राह्मण समाज, ब्राह्मणों ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
मुरैना, 13 जून। लगातार पूरे देश में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर चंबल संभाग से नूपुर शर्मा के समर्थन में ब्राह्मण समाज उतर आया है। ब्राह्मण समाज ने खुलेआम इस बात का ऐलान कर दिया है कि अगर नूपुर शर्मा के नाखून पर भी चोट आई तो वे एक क्षण में गले तक पहुंच जाएंगे।


ब्राह्मण समाज द्वारा नूपुर शर्मा के समर्थन में आगे आते हुए ग्वालियर में एसपी अमित सांघी को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में ब्राह्मण समाज द्वारा मांग की गई है कि नूपुर शर्मा के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों से कई लोग कई तरह की की बयान बाजी कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ ग्वालियर में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, नहीं तो ब्राह्मण समाज द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
मुरैना में बैठकर ब्राह्मण समाज ने दी नूपुर शर्मा के विरोधियों को चेतावनी
मुरैना में ब्राह्मण समाज द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित करके खुलेआम इस बात का ऐलान कर दिया गया है कि अगर नूपुर शर्मा के नाखून को भी चोट पहुंची तो वे एक क्षण में उनके गले तक पहुंच जाएंगे जो नूपुर शर्मा को चोट पहुंचा रहे हैं। ब्राह्मण समाज के इन पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में मीडिया के सामने यह बात कही है कि नूपुर शर्मा के समर्थन में हम खड़े हुए हैं हम अपने समाज की बेटी को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं, नूपुर शर्मा पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे। हम विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं उनकी तरह हम भी बयान बाजी कर सकते हैं लेकिन हमारे संस्कार हमें इसकी इजाजत नहीं देते हैं, लेकिन फिर भी हमारी यह खुलेआम चेतावनी है कि अगर नूपुर शर्मा पर आंच आई तो हम विरोधियों को नहीं छोड़ेंगे।
नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देशभर में हो रही हैं हिंसा
नूपुर शर्मा का बयान सामने आने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा देखने को मिली है। कई जगह पथराव और आगजनी जैसी घटनाएं हुई हैं। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं और नूपुर शर्मा पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
कोई गला काटने की तो कोई जीभ काटने की कह रहा है बात
नूपुर शर्मा का बयान सामने आने के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ कई लोग अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। कोई नूपुर शर्मा का गला काटने की बात कर रहा है तो कोई नूपुर शर्मा की जीभ काटने की बात कर रहा है। चारों तरफ से हो रहे प्रदर्शन की वजह से नूपुर शर्मा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
पार्टी ने छोड़ दिया साथ लेकिन ब्राह्मण समाज आकर हो गया खड़ा
नूपुर शर्मा के बयान के बाद देश समेत विश्व के अन्य देशों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आने लगीं। मामले ने तूल पकड़ा तो बीजेपी पार्टी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए नूपुर शर्मा को खुद से अलग कर दिया। पूरी तरह अकेली पड़ चुकी नूपुर शर्मा के समर्थन में कोई नहीं आ रहा था। ऐसे में अब ग्वालियर चंबल संभाग के ब्राह्मणों ने नूपुर शर्मा के साथ खड़े रहने का ऐलान कर दिया है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि वे हर हाल में नूपुर शर्मा के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications