Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior News: जीवाजी विश्वविद्यालय में थार की बोनट में....; स्टेयरिंग छोड़ नीचे उतरा तो पुलिस ने लिया एक्शन

Gwalior video viral: ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में जीप से स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

थार जीप में सवार दो युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की जीप के बोनट पर एक युवक बैठा था।दूसरा ड्राइविंग सीट पर था।लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक चलती गाड़ी से कूद जाता है।

Stunt with Thar Jeep Gwalior Jiwaji

अब जीप सड़क पर बिना ड्राइवर के दौड़ती जा रही है। यह 19 सेकंड का VIDEO सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को खंगालने के बाद पता चला कि रील JU (जीवाजी यूनिवर्सिटी) परिसर का था।

पांच दिन बाद गुरुवार देर रात पुलिस ने खुद फरियादी बनते हुए जीप पर सवार होकर रील बनाते दो युवकों पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस का मानना है कि जिस परिसर में यह बिना ड्राइवर की गाड़ी दौड़ाई गई वहां सड़क पर सैकड़ों छात्र व कर्मचारी रहते हैं।यह लोगों की जान को संकट में डालने वाली रील थी। अब पुलिस जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने माना है कि रील बनाने के चक्कर में जीप क्रमांक MP07 ZB-6999 कि दोनों युवकों ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला है।

जिस स्थान पर यह रील शूट की गई है। वहां सड़कों पर हर दिन सैकड़ों छात्र, जेयू कर्मचारी व यूनिवर्सिटी में काम के लिए आने वाले बाहर के लोग मौजूद रहते हैं।

इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस का कहना है कि दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर की आरटीओ से डिटेल निकालकर आरोपियों पर एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+