Gwalior News: PM मोदी से मिलने की बेताबी से प्रतीक्षा में सिंधिया स्कूल के स्टूडेंट, ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी
संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली ग्वालियर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दुर्ग पर स्थित दुनियाभर में प्रसिद्ध सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे उनके आगमन की सूचना मिलने के बाद से ही इस स्कूल के बच्चे बहुत ही उत्साहित है और उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं स्टूडेंट पिछले दस दिन से प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
हम लोगों ने पीएम के स्वागत की बहुत तैयारी की है। हम लोगों ने उनके स्वागत के लिए सेलेब्रेटरी सांग रचे हैं और अनेक नृत्य भी तैयार किए है । पूरे कार्यक्रम का संचालन करने वाले विवेक का कहना है कि मैं खुद भी बहुत एक्साइटेड हूं। इसकी सबसे खास बात ये है कि प्रधानमंत्री जी के लिए पूरे कार्यक्रम हिंदी में ही तैयार किया गया है।

विवेक बताते है कि प्रधानमंत्री हमारे स्कूल के तमाम बच्चो को तो सम्मानित करेंगे ही जो यह सुनकर ही रोमांचित है साथ ही स्कूल के सबसे प्रतिष्ठित माधव अवार्ड जो कि स्कूल के ओल्ड बॉय को दिया जाता है वह भी अपने हाथों से देंगे। विवेक कहते है कि के गौरवांवित है कि हमारे विधालय में पीएम आ रहे है। और मैं इस विद्यालय का हिस्सा हूं। हमारे स्कूल को 125 वर्ष हो चुके हैं और उसका एक गौरवशाली इंतिहास है।
पीएम के आने से रोमांचित हैं स्टूडेंट
सिंधिया स्कूल के छात्र राघव शर्मा कहते है किऐसा पहली बार है जब किसी विद्यालय में सिटिंग प्राइम मिनिस्टर का आगमन हो रहा हो । इसलिए हम सब बहुत एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि किसी संस्था ने 125 साल पूरे किए है यह कहना बड़ा सरल लगता है लेकिन हकीकत ये है किसी संस्था का 125 वर्ष पूरे करना और निरन्तर बढ़ते रहना एक कठिन बात है जो हम सबको प्रेरणा देती है। हम मानते हैं इसलिए हमारे प्रधानमंत्री जी हमारे स्कूल में आ रहे हैं । क्योंकि यह महज एक सपना से था लेकिन कल तो वह हकीकत में बदलने जा रहा है इसलिए रोमांचित हूं।

सिंधिया स्कूल के प्रिंसिपल अजय सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहाकि सिंधिया स्कूल ग्वालियर द्वारा अपनी 125 वीं वर्षगांठ 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे वह यहां न सिर्फ मुख्य समारोह को संबोधित करेंगे बल्कि स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात कर स्कूल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। सिंधिया स्कूल के छात्रों के घुड़सवार दस्ते के द्वारा उनकी अगवानी की जाएगी और कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा । जहां स्कूल ब्रास बैंड के बच्चों द्वारा उनका अभिवादन किया जाएगा इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा स्कूल के सीनियर स्टाफ ,वरिष्ठ कर्मचारी, सौंसा गांव के ग्रामीण और स्कूल के सीनियर छात्रों द्वारा तैयार की गई शिल्प गैलरी का अवलोकन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री के सामने सिंधिया स्कूल के बच्चों द्वारा जहां उत्सव गीत प्रस्तुत किया जाएगा तो वही प्रधानमंत्री यहां मल्टीपरपज स्पोर्ट कंपलेक्स की आधारशिला रखकर स्मृति स्वरूप वृक्षारोपण भी करेंगे।वे विद्यालय व सदन से संबंधित पुरस्कार वितरण करेंगे।
चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
वही पीएम के आगमन को देखते हुए पूरे स्कूल परिसर को एसपीजी और पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। पीएम के आगमन के लिए जहां फोर्ट पर तीन अलग-अलग हेलीपैड तैयार किए गए हैं तो वही पूरे स्कूल परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है विद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह, उप प्राचार्य स्मिता चतुर्वेदी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।
यह भी रहेंगे मौजूद
पीएम के साथ ही प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र प्रसाद ,सांसद विवेक शेजवलकर सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और वरिष्ठ नागरिक प्रशासनिक अधिकारी देश विदेश से आए सिंधिया स्कूल के पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्रों के परिजन भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications