Gwalior news: स्कूल में पटाखा चलने पर छात्र को किया गया टॉर्चर, छात्र ने बुआ के घर जाकर लगा ली फांसी

ग्वालियर में स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र को किया गया प्रताड़ित, स्कूल में पटाखा चलने का छात्र को ठहराया गया दोषी, छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

Gwalior के एक स्कूल में पटाखा चलने की घटना के बाद स्कूल के 12th कक्षा के छात्र को स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि छात्र ने अपनी बुआ के घर जाकर फांसी लगा ली। यह पूरी घटना ग्वालियर के बिलौआ इलाके की है। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

gwalior

विवेकानंद स्कूल में हुआ घटनाक्रम
बिलौआ के विवेकानंद स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 साल का छात्र महेन्द्र गुरुवार को स्कूल पहुंचा था। छात्र का छोटा भाई भी उसके साथ मौजूद था। इसी दौरान कक्षा में किसी ने एक पटाखा फोड़ दिया। पटाखे की आवाज सुनकर कक्षा में शिक्षक पहुंचे। दरवाजे पर छात्र को खड़ा देखकर शिक्षकों ने महेन्द्र को ही पटाखा चलाने का दोषी मान लिया और उसे पकड़कर प्रिंसिपल के पास ले गए।

छात्र को किया गया प्रताड़ित, स्कूल से निकालने की दी धमकी
प्रिंसिपल के पास जब महेंद्र को ले जाया गया तो महेन्द्र को शिक्षक और प्रिंसिपल ने प्रताड़ित किया। उसे धमकी दी कि वह उसका नाम स्कूल से काट देंगे और उसे कहीं भी एडमिशन नहीं मिलेगा। इस बात से महेंद्र बहुत घबरा गया।

बिना भोजन किए बुआ के घर पहुंच गया महेंद्र
प्रिंसिपल व शिक्षकों की प्रताड़ना से महेंद्र इतना डर गया कि वह घर पहुंचा लेकिन उसने घबराहट की वजह से खाना नहीं खाया और ट्यूशन की बात कहकर घर से निकल गया। महेन्द्र सीधा अपनी बुआ के घर पहुंचा और एक कमरे में जाकर उसको फांसी लगा ली।

पुलिस ने किया प्रिंसिपल समेत तीन पर मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की तो प्रिंसिपल और टीचर द्वारा महेंद्र को प्रताड़ित करने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल वीरेंद्र राणा समेत महिला टीचर शिल्पी और एक अन्य शिक्षक शंभू पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+