Gwalior में अजब-गजब केस, दो पत्नियों वाले पति का समझौता, हफ्ते में 3-3 दिन रहेगा दोनों के साथ

टूटते बिखरते परिवारों के बीच यह खबर बेहद दिलचस्प हैं। महिलाओं से शादी रचाने वाले पति की काउंसलिंग हुई। जिसके बाद दोनों पत्नियों के साथ बराबरी से 3-3 दिन साथ रहने का समझौता हुआ। एक दिन पति की मर्जी चलेगी।

gwalior

Strange case in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति और उसकी दो पत्नियों के बीच अजब-गजब रजामंदी हुई। फैमली कोर्ट पहुंचे इस तरह के एक मामले में काउंसलिंग के बाद समझौता हुआ। तय हुआ कि सप्ताह के सात दिनों में पति एक पत्नी के साथ 3 दिन और दूसरी पत्नी के साथ 3 दिन अलग रहेगा। हफ़्ते में बचा हुआ एक दिन पति के ऊपर निर्भर करेगा कि वह किस पत्नी के साथ रहना चाहता हैं। हालांकि कानून बिना तलाक दो विवाह की इजाजत नहीं देता, लेकिन कुटुंब न्यायालय में पहुंचने वाले कुछ मामलों में प्रवृत्ति के आधार पर ऐसे समझौते संभव हैं।

shadi

ग्वालियर की रहने वाली एक महिला, जिसकी साल 2018 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी हुई थी। पति हरियाणा के गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता था। दो साल तक पति-पत्नी साथ रहे। उसका एक बेटा भी है। फिर कोरोनाकाल में लॉकडाउन लगने की वजह से पति ने पत्नी को अपने मायके छोड़ दिया। उसके बाद वह दोबारा लेने नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद महिला को जानकारी लगी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली हैं। उसके बाद महिला ने अपने और बेटे के भरण पोषण को लेकर न्यायालय जाने का मन बनाया।

gwalior

प्रकरण कोर्ट पहुंचता इससे पहले महिला की काउंसलर एडवोकेट हरीश दीवान से मुलाकात हुई। उन्होंने पारिवारिक इस समस्या से जुड़े कई पहलुओं के बारे में चर्चा की। लगभग 6 महीने में पांच बार पति और उसकी दूसरी पत्नी की भी काउंसलिंग की। वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। भरण पोषण के लिए मिलने वाली राशि के बारे में भी बताया गया कि क्या उस राशि से गुजर बसर चल सकेंगा? कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद के नतीजों के बारे में भी पति को समझाया गया। हरीश दीवान ने बताया कि बाद में पति-पत्नी के बीच इस बात पर सहमति बनी कि पति तीन दिन पहली पत्नी फिर 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। सप्ताह का बचा हुआ एक दिन पति किस पत्नी के साथ बिताना चाहता है, उसमें पति की मर्जी चलेगी। इस रजामंदी पर कोर्ट के बाहर ही पति-पत्नी का समझौता हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+