Gwalior News: कार के तीन टुकड़े हो गए, टक्कर इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक 3 दोस्तों की मौत हो गई
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे कार सवार पांच युवकों में से तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।
घटना की वजह तेज गति से लापरवाहीपूर्वक कार ड्राइव करना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

बताया जा रहा है की चंदन नगर में रहने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक जोशी अपने चचेरे भाई सौरभ जोशी,नदी पार टाल मुरार निवासी ऋतिक मांझी, विजयपुर के बड़ौदा निवासी संजय धाकड़ और कोटेश्वर रोड निवासी मोहिल राय के साथ बलिनो कार में सवार होकर शीतला माता मंदिर दर्शन करने गए थे।
पांचों युवक आपस में करीबी दोस्त थे। यही वजह है कि श्योपुर के विजयपुर तहसील स्थित बड़ौदा में रहने वाला संजय धाकड़ शीतला माता मंदिर दर्शन करने ग्वालियर आया था।
बताया गया है कि लौटते समय तेज गति से आ रही कार झांसी रोड थाना अंतर्गत विक्की फैक्ट्री चौराहे के पास पुलिया पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई है।
घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही विवेक जोशी, ऋतिक मांझी और संजय धाकड़ की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोहिल राय और सौरव जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में फसे मृतकों और घायलों को निकाला जा सका।
इसके बाद घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा के जानकारी मुताबिक पांच दोस्त अष्टमी और नवमी की दरमियानी रात सुप्रसिद्ध माता शीतला के दर्शन करने के लिए कार से 1:30 बजे अपने घर से निकले थे। दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान विक्की फैक्ट्री के आगे मोड पर बनी पुलिया की ऊंची रेलिंग से कार टकरा गई है। जिसमें 3 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने विवेक रितिक और अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सौरभ और मोहित राय गंभीर रूप से घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications