'मंथरा तो मर गई लेकिन उसकी आत्मा अभी भी कांग्रेस में जिंदा', पवैया ने कांग्रेसियों को दी राम की सौगंध
Gwalior News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र शहर प्रभारी और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेस नेताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण पत्र ठुकराने पर कहा कि रामायण काल की मंथरा तो मर गई लेकिन उसकी आत्मा अभी भी कांग्रेस में जिंदा है। उन्होंने कांग्रेसियों को राम की सौगंध देते हुए कहा कि वह भले ही अयोध्या नहीं जा रहे हैं। लेकिन अपने घरों पर पांच दीपक अवश्य जलाएं।
बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान पवैया महाराज बाड़े पहुंचे थे। जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में महा आरती की और कार सेवकों का सम्मान कर अयोध्या के लिए रवाना हुए।
जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मेरे लिए आज बहुत भावना से भरे हुए पल हैं। आज भीतर की जो भावना है। उनको शब्दों का आकार मैं नहीं दे पा रहा हूं। सपना सार्थक हो रहा है। मैं आज अयोध्या जी प्रस्थान कर रहा हूं। मैं प्रतीक हूं, लेकिन लाखों लोगों की भावनाओं के पुष्प लेकर रामलला के चरणों में चढ़ाने के लिए जा रहा हूं।
अयोध्या में कार सेवा के दौरान ग्वालियर चंबल अंचल के कारसेवकों ने दी थी शहादत
ग्वालियर चंबल के कारसेवकों ने बहुत शहादत दी है। राम मंदिर के लिए आज पूरे ग्वालियर में जिस तरह का उत्साह का माहौल है। मैंने अपने जीवन में ऐसा वातावरण कभी नहीं देखा है। संतों का आशीर्वाद लेकर हम अयोध्या जा रहे। 22 जनवरी के पर्व को बहुत सकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं पर किया करारा हमला
Gwalior News: कांग्रेस पर हमला करते हुए जयभान पवैया ने कहा कि देश के जीवन में कभी कभी ऐसे पल आ जाते हैं। जब जाति और पार्टियों की सीमाएं तोड़कर भी राष्ट्र के सम्मान के लिए खड़ा होना चाहिए। जिनको निमंत्रण दिया गया उनको उसे सौभाग्य को स्वीकार करना चाहिए था।
लेकिन उन लोगों का अभागा पन हम कैसे दूर करें, जिन्होंने रामलला के न्योता को ही ठुकरा दिया। इसलिए कभी-कभी लगता है कि मंथरा तो मर गई मगर उस की आत्मा भारत में अभी भी जिंदा है।

पवैया ने कहा कि सोनिया गांधी भले ही अयोध्या नहीं जाए लेकिन कांग्रेसी हिंदुओं को मैं राम की सौगंध देता हूं। कि वह अपने घरों में पांच दिए जरूर जलाएं। 22 जनवरी को जो अपने घरों में दिया नहीं जलाएगा उसे इतिहास कभी क्षमा नहीं कर पाएगा। 22 जनवरी को कौन कांग्रेस कौन बीजेपी सब भूल जाइए। जिसके भी शरीर में राम का रक्त बह रहा है। उसके घर में 22 जनवरी को अंधेरा नहीं रहेगा। जिसको अपने लहू पर ही भरोसा नहीं होगा। उसके घर के अंधेरा काम क्या करें।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications