Jyotiraditya scindia: सिंधिया ने ट्वीट करके लक्ष्मीबाई को किया नमन, विरोधियों के हुए मुंह बंद

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन, रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर किया नमन, विरोधियों के मुंह पर लगा ताला

Jyotiraditya scindia ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ट्वीट करके उन्हें नमन किया है। सिंधिया द्वारा किए गए इस ट्वीट से न केवल सियासी गलियारों में हलचल मच गई है बल्कि उन विरोधियों के मुंह पर भी ताला लग गया है जो अब तक सिंधिया को रानी लक्ष्मीबाई के बहाने घेरते हुए आ रहे थे। रानी लक्ष्मीबाई का नाम लेकर उनके विरोधी कई सालों से उन पर जुबानी हमला बोलते हुए आए थे।

gwalior

सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल से किया ट्वीट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपनी टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कि मराठा साम्राज्य की क्रांतीज्योति, बुंदेलखंड की बेटी और भारत के इतिहास पर अटूट छाप छोड़ने वाली वीरांगना की जयंती पर उन्हें बारंबार नमन।

जय विलास पैलेस में शुरू हुई मराठा गैलरी में भी मौजूद है लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा
पिछले दिनों जब अमित शाह ग्वालियर आए थे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में मराठा गैलरी का शुभारंभ किया गया था। इस मराठा गैलरी में मराठाओं की शौर्य गाथा को प्रदर्शित किया गया है। खास बात यह है की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा को भी सिंधिया के महल में तैयार की गई इस मराठा गैलरी में जगह दी गई है।

विरोधी हमेशा करते रहे लक्ष्मीबाई के नाम पर सिंधिया पर हमला
सिंधिया घराने के विरोधी हमेशा से ही सिंधिया घराने को गद्दार बताते रहे। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम का सहारा लेकर सिंधिया घराने को गद्दार बताकर हमेशा बदनाम किया जाता रहा है। बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया तो जब भी मौका मिलता था तभी वे सिंधिया घराने पर गद्दारी का तीर छोड़ दिया करते थे।

अब सिंधिया ने कर दिया विरोधियों का मुंह बंद
गद्दारी का कलंक झेल रहे सिंधिया घराने ने अपने विरोधियों का मुंह उस वक्त वक्त कर दिया जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें नमन किया। अब तक दो बार ज्योतिरादित्य सिंधिया झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंच कर उन्हें नमन कर चुके हैं और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके उन्हें नमन किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा झांसी की रानी को नमन किए जाने की वजह से उनके विरोधियों के मुंह बंद हो गए हैं और उनके पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं बचा है जिसको लेकर वे सिंधिया पर हमलावर हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+