सीएम बनने के सवाल पर ग्वालियर में यह बोल गए सिंधिया

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम बनने के सवाल पर दिया जबाब, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

ग्वालियर, 3 जुलाई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी सभा और कार्यक्रमों को संबोधित करने के लिए रविवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। सीएम बनने के सवाल पर सिंधिया ने अपने विचार भी व्यक्त किए और कमलनाथ पर भी निशाना साधा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया
चुनावी सभा को किया संबोधित
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तय कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्वालियर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित किया और बीजेपी की नगर निगम महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के लिए वोट मांगे।
सिंधिया
संवाद कार्यक्रम में भी सिंधिया ने की शिरकत
अधिवक्ताओं द्वारा बंधन गार्डन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संवाद कार्यक्रम में भी शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिवक्ताओं के साथ संवाद भी किया।
मीडिया से भी हुए सिंधिया रूबरू
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया के द्वारा किए गए सवालों के बेबाक तरीके से जवाब भी दिए। जब एक मीडियाकर्मी ने सिंधिया से पूछा कि क्या आप भी सीएम बनेंगे, इस सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं उनकी दादी मां उनके पिता और खुद उन्हें कभी कुर्सी की लालसा नहीं रही, वह सेवक बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जन सेवक की उपाधि ही मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।
गुना कांड पर भी सिंधिया ने दिया बयान
गुना में आदिवासी महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाने के मामले में भी सिंधिया ने बयान दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुना में जो कुछ हुआ वह काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार अनुसूचित जाति हितेषी और आदिवासी हितेषी सरकार है, यही वजह है कि बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कमलनाथ पर भी बोला सिंधिया ने जुबानी हमला
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में आदिवासियों पर कई अत्याचार, हुए कमलनाथ और कांग्रेस सिर्फ ट्वीट करना ही जानते हैं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+