Gwalior News: सरपंच पति विक्रम रावत की हत्या के बाद बन्हेरी में गुस्साए लोगों ने घर, ट्रेक्टर और फसल फूंकी
gwalior News: ग्वालियर जिले के बन्हेरी गांव के पूर्व सरपंच और सरपंच पति विक्रम रावत की जघन्य हत्या के बाद उनके गांव में तनाव बना हुआ है। हमलावरों के लगभग एक दर्जन से ज्यादा घरों और वाहनों को गुस्साए लोगों ने आग के हवाले कर दिया है।
घटना के बाद माहौल को शांत करने के लिए लगभग डेढ़ सैकड़ा पुलिस अधिकारी और जवान गांव में तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

घाटीगांव ब्लॉक के आरौन थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम बन्हेरी के सरपंच विक्रम रावत की ग्वालियर में कई गई नृशंस हत्या के बाद बन्हेरी गाँव मे नाराज ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। गुस्साई भीड़ ने संदेहियों के दर्जनों घरों में आग लगा दी, इसमें कई मवेशी जलकर मर गए। भीड़ ने फसलें , वाहन और ट्रैक्टरों को भी जला दिया। दूसरे पक्ष के लोग वहां से जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स गाँव मे जैसे तैसे घुस पाया तब स्थिति पर काबू पाया जा सका। अभी यभीहां तनाव और दहशत का माहौल है । गाँव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Recommended Video

ग्वालियर में की गई थी विक्रम की हत्या
बन्हेरी के सरपंच विक्रम रावत की नृशंस हत्या सोमवार को ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में स्थित पॉश कांति नगर में उस समय की गई थी । यहा विक्रम अपनी गाड़ी से एडवोकेट के घर उससे मिलने आया था। वह जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरा एक्टिवा से सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। हमलावरो की संख्या पांच थी। उन्होंने सरपंच को आठ गोलियां मारीं। इनमे से एक रीढ़ की हड्डी में,दो लिवर में,एक लंग्स में और चार सिर में लगीं। उंसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले।
एसपी ऑफिस पर किया था चक्काजाम
घटना की सूचना मिलने पर मृत सरपंच के परिजन और समर्थक एसपी ऑफिस पर पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने लगे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा और घेराव किया।इस दौरान मृतक की पत्नी नीतू उर्फ सिमरन ने गुस्से में पुलिस अफसर की गिरेवान भी पकड़ ली थी लेकिन पुलिस ने नजाकत को देखते हुए संयम से काम लिया।
बीजेपी प्रत्याशी पर लगाए आरोप
मृतक के परिजन और पत्नी ने अफसरों और मीडिया के सामने हत्या के लिए बीजेपी नेता मोहन सिंह राठौड़ पर गम्भीर आरोप लगाए। राठौड़ को हाल ही में भाजपा ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है । मृतक की पत्नी का आरोप है कि राठौड़ उनके पति को लगातार धमका रहे थे।

हत्या के बाद बन्हेरी गांव मे जमकर आगजनी
उधर जैसे ही सरपंच विक्रम की हत्या की खबर ग्राम बन्हेरी पहुंची तो गांव मे गुस्सा फैल गया। उंसके परिजन और नाराज समर्थकों की भीड़ दूसरे गुट के लोगो के घरों पर टूट पड़ी और उन्होंने उनके घरों , ट्रेक्टर और वाहनों को आग लगाकर फूंकना शुरू कर दिया। इन घरों के लोग अपनी जान बचाकर मौके से महिलाओं और बच्चों सहित भाग निकले। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच गाँव मे भी आमने सामने फायरिंग हुई । हालांकि गोलीं किसी को नही लगी । पुलिस ने गोलीं की बात की पुष्टि नही की।
40 घर और 15 वाहनो को फूंका
गुस्साई भीड़ ने विरोधी पक्ष के लगभग 40 घरों में आग लगाकर उन्हें पूरी तरह से फूंक डाला। इसके अलावा 16 वाहनों जिनमे अनाज से भरे अनेक ट्रेक्टर और बाइक शामिल हैं भी जला डाले। भीड़ ने खेत मे कटी हुई रखी फसल और दर्जनों मवेशियों को भी जला दिया।
मुकेश रावत पर लगाया हत्या के षड्यंत्र का आरोप
ग्रामीणों का सीधा आरोप गांव के ही मुकेश रावत पर है। उनका कहना है एक साल पहले ट्रेक्टर निकलने को लेकर ड्रायवर से हुए विवाद के बाद मुकेश रावत ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सरपंच के भाई रामनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी थी । उस पर इनाम भी घोषित हुआ था । आरोप है कि उंसकी पत्नी और भाई प्रशासनिक और पुलिस अफसर है और राजनीतिक संरक्षण होने से उस पर कठोर कार्यवाही नही हुई । सब आराम से जेल से जमानत पर छूट आए।

बन्हेरी गांव पुलिस छावनी बना
उधर हत्या और आगजनी के बाद बन्हेरी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि गाँव मे घुसने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । दो घण्टे बाद पुलिस ने चारों तरफ से बन्हेरी को घेरा फिर प्रवेश किया। गाँव से दस किलोमीटर पहले से ही पुलिस बल तैनात है। एडिशनल एसपी ग्रामीण शर्मा कल से ही बन्हेरी में डेरा डाले हुए है जबकि एसएसपी राजेश सिंह चंदेल और एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल भी देर रात तक मौके पर रहे जब तक कि मृतक का अंतिम संस्कार नही हो गया । इस आगजनी में लगभग चार करोड़ का नुकसान होना बताया जा रहा है
पूरे इलाके में दहशत और तनाव
इस घटना के बाद से न केवल बन्हेरी बल्कि आसपास के गांव में भी तनाव और दहशत का माहौल है । एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का दावा है कि मौके पर आसपास काफी सुरक्षा बल तैनात हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है । अभी इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया गया है।
संवाद सूत्र- पकंज श्रीमाली












Click it and Unblock the Notifications