Gwalior News: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर व्यापारी को लूटा, चोरी की बाइक के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने सर्राफा व्यापारी की आँख में मिर्ची डालकर सोने-चॉदी के जेवरात व नगदी रखे बैग को लूटने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना मोहना क्षेत्र में 28 जनवरी को सर्राफा व्यापारी राकेश सोनी के साथ लूट की यह वारदात हुई थी और लुटेरे भी मोहना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों में मास्टरमाइंड पूर्व में भी लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है।आरोपियों से पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है।

दरअसल धाकड़ धर्मशाला के पास मोहना में राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चॉंदी के नये पुराने गहने एवं नगदी रूपये एक बैग में लेकर सराफा करोवरी अपने घर जा रहा था। तभी दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उसकी आँख में मिर्ची डालकर सोने-चांदी व नगदी रखे बैग को छीनकर भाग गये।
लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए क्राईम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की टीमों को आरोपियों की धर पकड़ में लगाया गया।इस बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश लूट का सामान बेचने की फिराक में पार्वती नदी के पुल के पास देखे गये हैं।
मौक़े पर पहुंची पुलिस टीमों द्वारा चारों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये बदमाशों से नाम व पता पूछने पर पहले ने स्वयं को शिवहरे कालोनी मोहना, दूसरे ने पानी की टंकी मोहना, तीसरे ने कुशवाह मौहल्ला मोहना तथा चौथे ने डाडा मौहल्ला मोहना का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा सोने-चॉदी के जेवरात एवं नगदी बरामद की गई है।पकड़े गये आरोपियों में से शिवहरे कालोनी में रहने वाला बदमाश शातिर वाहन चोर है जो कि पूर्व में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
चोरी की मोटरसाइकिल से ही आरोपियों ने की वारदात
आरोपियों ने इस वारदात को 28 जनवरी की रात अंजाम दिया था।वारदात में जो दो मोटरसाइकिल प्रयोग की गई थी वह भी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों से दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली,ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications