अजब गजब: बजरंगबली पर अतिक्रमण का आरोप, 7 दिन में नहीं हटाया कब्जा तो जबरन होगी कार्रवाई
अतिक्रमण बजरंगबली के नाम का नोटिस है। अतः आप नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें।

मुरैना जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। दरअसल रेलवे विभाग की तरफ से मुरैना में हनुमानजी को नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेज कर रेलवे ने उन्हें 7 दिन का समय दिया है। 7 दिनों के अंदर वहां से मंदिर हटाने के निर्देश दिए हैं। अगर 7 दिनों के अंदर हनुमानजी का मंदिर वहां से नहीं हटता है तो प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। नोटिस में इसका पूरा खर्चा बजरंगबली से वसूलने की बात भी लिखी गई है। अब इंटरनेट पर रेलवे का पत्र वायरल हो रहा है।
पूरा मामला सबलगढ़ क्षेत्र का है। सबलगढ़ में इन दिनों ग्वालियर श्योपुर ब्रॉडगेज का कार्य प्रगति पर है। सबलगढ़ में स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर ब्रॉड गेज के रोड में आ रहा हैं। इसलिए रेलवे प्रशासन मंदिर को अतिक्रमण मानकर चल रहा है। रेलवे विभाग ने इसके लिए बजरंगबली के नाम एक पत्र भेजा है। 8 फरवरी को जारी किए गए पत्र में रेलवे विभाग ने हनुमानजी को आरोपी बनाया है।
बजरंगबली को आरोपी बनाते हुए लिखा है कि बजरंगबली ने रेलवे की भूमि पर अपनी मंदिर बना रखा है। इस मंदिर को सात दिवस के अंदर खुद ही हटा लें, नहीं तो रेलवे प्रशासन की तरफ से प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसका पूरा खर्च भी हनुमानजी को देना होगा। हालांकि इस नोटिस के बारे में जब लोगों को खबर मिली तो लोग हैरान रह गए।
मंदिर पर आने वाले भक्तों का कहना है कि यह काफी अजब गजब है। हालांकि इस नोटिस में रेलवे डिपार्टमेंट के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि यह सब त्रुटिवश हो गया है। अब नोटिस वायरल है। साथ ही मंदिर के बाहर नोटिस पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। 11 मुखी हनुमानजी का मंदिर काफी पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications