Gwalior News: राहुल गांधी के ग्वालियर आने से पहले बारिश ने कर दिया खेला, मौसम विभाग ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

Gwalior News: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। ग्वालियर में भी शाम पहले तेज़ आंधी आई और फिर झमाझम बरसात शुरू हो गई।

इसके चलते जहां पूरा शहर कीचड़ से भर गया वही आसपास के किसानों की चिंता भी बढ़ गई हैं। क्योंकि इस समय सरसों की फसल तैयार खड़ी है और कटाई चल रही है। इस पानी से उसके बर्वाद होने की चिंता सताने लगी है।

Bharat Jodo Nyay Yatra Rain Gwalior

इसके साथ ही 2 मार्च को ग्वालियर पहुंचने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर दिक्कतें बढ़ गईं है। शनिवार को भी यहां बरसात का अनुमान है। इसके चलते कांग्रेस नेता बहुत चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

ग्वालियर में शुक्रवार शाम अचानक तेज आंधी आई और फिर झमाझम बरसात शुरू हो गईँ। इससे पूरा जन जींवन प्रभावित हुआ। शहर में सड़कें खुदी पड़ी है अब बरसात होने से यहां पड़ी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई जिससे अनेक स्थानों पर दुपहिया वाहन और पैदल लोग रपटकर गिर रहे हैं।

उधर इस बेमौसम बरसात ने किसानों को भी चिंतित कर दिया है, क्योंकि इस समय खेतो में सरसों की फसल या तो पकी खड़ी है या कटाई चल रही है । इस पानी से फसल और दाना दोनो के ही बर्वाद होने आशंका है।

उधर इस बरसात ने सियासत में भी चिंता बढ़ाकर रख दी है खासकर कांग्रेस नेता इससे खासे चिंतित नजर आ रहे हैं । इसकी बजह राहुल गांधी की न्याय यात्रा है। राहुल गांधी 2 मार्च को न्याय यात्रा लेकर मुरैना जिले से एमपी में प्रवेश करेंगे, वे शाम को ग्वालियर पहुंचेंगे यहां रोड शो, छोटी सभा बाइक रैली , कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम में यही करेंगे।

उनको कार्यकर्ताओ से मुलाकात सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित एक मेरिज हॉल में करना है। जबकि रात्रि विश्राम न्यू सिटी सेंटर में पत्रकार कॉलोनी में समीप स्थित एक बड़े प्लॉट में उनके रुकने की व्यवस्था है। यहां कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। लेकिन लगातार हो रही तेज बरसात से इन दोनों मैदानों में पानी भर गया है और यहां सहित पूरे मार्ग में लगाये गए होर्डिंग, बोर्ड और तोरण द्वार सब आंधी में उड़कर फट गए है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ग्वालियर में जमकर बारिश का पूर्वानुमान है।अगर बरसात जल्द न थमी तो मैदानों में झमाझम पानी भर जाएगा और बैठक और राहुल गांधी के रुकने के स्थल में परिवर्तन करना पड़ेगा जो आसान काम नही है। कॉंग्रेस नेता इसको लेकर बहुत चिंतित है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+