Gwalior News: लड़कियों की फोटो दिखाकर गेस्ट हाउस में गंदा खेल, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो फटी रह गईं आंखें
Gwalior News:
Gwalior News Sex Racket: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट खुलासा हुआ है। ग्राहकों को फोन में फोटो दिखाकर संचालक लड़कियों की डील करता था। फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। सेक्स रैकेट गेस्ट हाउस संचालक और दलाल मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने मौके से एक लड़की समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में लड़की ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने जानकारी दी कि करीब पांच हजार में बुकिंग होती थी। जिसमें गेस्ट हाउस संचालक और दलाल सभी का कमीशन फिक्स रहता था। इसमें 3 हजार रुपया उसका और गेस्ट हाउस मालिक का हिस्सा रहता था। उसकी तरह कई लड़कियां इस धंधे में शामिल हैं।

वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस्मफरोशी का धंधा महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण गेस्ट हाउस में चल रहा था। इसका संचालक रामप्रताप तोमर अंबाह का निवासी है। उसके यहां सेक्स रैकेट पकड़ने के लिए महाराजपुरा थाने के पुलिस को ग्राहक बनाकर भेजा गया था।
रामप्रताप ने पुलिस वाले से बेधड़क कहा कि ठिकाना उसका रहेगा। इसमें पांच हजार रुपये का खर्च आएगा। लड़की की व्यवस्था कल्लू उर्फ राहुल उपाध्याय निवासी अंबाह करेगा। कल्लू को बुलाकर उससे बात भी कराई। डिल फिक्स होने पर पुलिस वाले सिपाही ने इशारा कर दिया। इसके बाद गेस्ट हाउस पर दबिश दी गई। पुलिस की दबिश के दौरान कमरे से लड़की के साथ एक युवक भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है।
पकड़ी गई कि मध्य प्रदेश के बाहर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहने वाली है। लड़की ने बताया कि लक्ष्मीनारायण गेस्ट हाउस के अलावा अलकापुरी में भी गेस्ट हाउस में वो बुकिंग में जाती थी। कल्लू ने 3 लोगों से बुकिंग की थी। कल्लू जिस्मफरोशी का अहम कड़ी है। कस्टमर से बुकिंग होने पर वह आकर ले जाता। पुलिस को आरोपियों के पास से और कई लड़कियों के फोटो और मोबाइल नंबर मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने लड़की सहित गेस्ट हाउस संचालक, दलाल और ग्राहक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications