Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior News: मकैनिक बने ऊर्जा मंत्री, मिस्त्री को बाइक सुधारते देखा तो साथ बैठकर चलाने लगे हथौड़ा, video

Gwalior News:

Gwalior News: मध्‍य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऊर्जा मंत्री मोटरसाइकिल सुधारते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदुमन सिंह मैकेनिक के साथ मोटरसाइकिल को सुधारने के लिए हथौड़ा चला रहे हैं। [वीडियो नीचे]

वायरल वीडियो ग्‍वालियर के नौगजा रोड का बताया जा रहा है। इसी तरह कभी गंदे नाले में उतर कर, खंबे पर चढ़कर, किसी के हाथ ठेला में धक्का लगाकर ऊर्जा मंत्री सुर्खियों में बने रहते हैं। इस लंबी लिस्ट में अब ऊर्जा मंत्री का मिस्‍त्री वाला वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

praduman singh tomar video

दरअसल, वायरल वीडियो शिंदे की छावनी स्थित नौगजा रोड का है। यहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर रोड के किनारे मिस्त्री के साथ मोटरसाइकिल सुधारते हुए कैमरे में कैद हुए। मंत्री तोमर शनिवार को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले तो उन्होंने एक मिस्त्री को गाड़ी सुधारते हुए देखा तो हथौड़ा लेकर खुद बैठ गए और उसकी मदद करने लगे।

वही मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इस वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सीखो कमाओ योजना शुरू की है। मैं युवाओं को उसी का सन्देश दे रहा हूँ। आप सीखो और कमाकर अपने पैर पर खड़े रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+