अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच माहौल बिगड़ने का प्रयास, राम मंदिर का आमंत्रण पत्र फाड़ते वायरल
Gwalior News: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरा माहौल राममय हो गया है, वहीं कुछ सामाजिक तत्व के लोग इस माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
छोटू कुशवाह नामक युवक के इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें यह युवक अयोध्या राम मंदिर के आमंत्रण पत्र को फाड़ता हुआ और गालियां बकता हुआ नजर आया है।

अक्षत लगा आमंत्रण पत्र इस युवक के हाथ कैसे और कहां आया, इसका फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी इंदौर का रहने वाला बताया गया है उसकी भी तलाश की जा रही है ।
दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के वर्मा की गली लोहागढ़ के रहने वाले छोटू कुशवाह नामक युवक के इंस्टाग्राम पर 16 जनवरी को एक यूआरएल नंबर से किसी गोपाल रावण द्वारा यह वीडियो डाला गया था। इसमें भगवान श्री राम के कार्ड फाड़ते हुए नवयुवक गालियां बक रहा था।
हिंदू सेना सहित अन्य लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्टा आईडी पर इंदौर के एक युवक का भी संपर्क बताया गया है। उसकी भी तलाश की जा रही है।
एसपी ने की संवेदनशील मामलों में किसी तरह की पोस्ट वायरल नहीं करने की अपील
इस पूरे मामले में ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि इस पोस्ट को वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के संवेदनशील मामले में पूरी सतर्कता बरतें और इस तरह की पोस्ट वायरल ना करें।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications