Gwalior news: ग्वालियर में अनफिट हो रहे हैं पुलिसकर्मी, कैसे हो क्राइम कंट्रोल

ग्वालियर में पुलिसकर्मी हो रहे हैं अनफिट, बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं पुलिसकर्मी, शहर में लगातार बढ़ रहे हैं अपराध, अनफिट शरीर के साथ कैसे हो शहर की सुरक्षा

Gwalior पुलिस के जवान इन दिनों अपनी ही बीमारियों से परेशान हैं। शारीरिक परेशानियों के चलते अनफिट हो रहे पुलिसकर्मियों के हवाले अब ग्वालियर की सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस कर्मियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में इस बात का खुलासा हुआ है कि कई पुलिसकर्मी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में शहर में बढ़ते हुए क्राइम को कंट्रोल करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

gwalior

ग्वालियर के पुलिसकर्मी हो रहे बीमारियों से ग्रसित
ग्वालियर पुलिस के जवान इन दिनों बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। शुगर, हाई बीपी, मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियां पुलिसकर्मियों को धीरे-धीरे घेर रही हैं। पुलिस कर्मियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में इस बात का खुलासा हुआ है कि कई पुलिसकर्मी बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं।

पुलिसकर्मियों के कंधे पर है शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी
ग्वालियर के पुलिसकर्मी बीमारियों से जूझ रहे हैं लेकिन इन्हीं पुलिसकर्मियों के कंधे पर शहर की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है। बीमारियों की वजह से पुलिसकर्मी अनफिट होते जा रहे हैं। अनफिट शरीर के साथ पुलिसकर्मी भला शहर की सुरक्षा व्यवस्था को कैसे संभाल सकते हैं यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

शहर में लगातार बढ़ रहा है क्राइम
ग्वालियर शहर में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े लूट, डकैती, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसी वारदातें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इन वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम दिख रही है। हालांकि कई मामले पुलिस द्वारा ट्रेस करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है लेकिन पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+