कमर की मालिश करते हुए बिगड़ गई नीयत, महिला से दुष्कर्म करने के बाद ले ली जान

ग्वालियर के भीमनगर में हुई अधेड़ महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

ग्वालियर, 11 सितंबर। ग्वालियर के भीम नगर में नीम-हकीम की अधेड़ महिला पर ही नीयत बिगड़ गई। नीम हकीम ने अधेड़ महिला की कमर का दर्द दूर करने के लिए पहले तो उसकी कमर की मालिश की फिर उससे दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं नीम हकीम ने अधेड़ महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश को सड़क पर फेंक दिया। घटना 5 सितंबर की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को उसकी तीसरी पत्नी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

भीम नगर में 5 सितंबर को अधेड़ महिला की मिली थी लाश

भीम नगर में 5 सितंबर को अधेड़ महिला की मिली थी लाश

भीम नगर में 5 सितंबर की सुबह एक अधेड़ महिला की लाश मिली थी। लाश के हाथ और मुंह बंधे हुए थे। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। जिस अधेड़ महिला की लाश मिली थी उसका घर घटनास्थल से महज 500 मीटर दूरी पर था। मृतका 1 दिन पहले लापता हुई थी। इस घटनाक्रम से पुलिस समझ गई कि हत्यारा आस पास का ही कोई शख्स है।

एक घर का देर रात तक नहीं खुला गेट तो बढ़ गया पुलिस का शक

एक घर का देर रात तक नहीं खुला गेट तो बढ़ गया पुलिस का शक

पुलिस को जिस स्थान पर लाश मिली थी पुलिस ने उसके आसपास के घरों पर नजर रखना शुरू कर दिया। एक घर पर ताला पड़ा हुआ था जो देर रात तक नहीं खुला। इसी घर में रहने वाले व्यक्ति पर पुलिस का शक गहरा गया और पुलिस ने घर का ताला तोड़कर इसके अंदर प्रवेश किया तो पुलिस को अंदर हत्या के सभी साक्ष्य मिल गए। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए।

दतिया से आरोपी को किया गिरफ्तार

दतिया से आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को दतिया से गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी तीसरी पत्नी के घर गया हुआ था। पुलिस ने पत्नी को पहले ही इस घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया था। इस वजह से पत्नी ने अपने ही पति को घर में बंद कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने दी जानकारी

पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो की कहानी बताई उसे पुलिस ने मीडिया के सामने भी रखा। पुलिस ने बताया कि अधेड़ महिला के कमर में दर्द हो रहा था इस वजह से उस मोहल्ले में ही रहने वाले चंदन से दर्द का इलाज करने के लिए पूछा, जिस पर चंदन ने हामी भर ली और अधेड़ महिला को अपने घर के अंदर बुला लिया।चंदन अधेड़ महिला की कमर की मालिश कर रहा था तभी चंदन की नीयत बिगड़ गई।

चंदन ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास

चंदन ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास

चंदन ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिस पर महिला ने विरोध किया। विरोध देखकर चंदन ने महिला के हाथ बांध दिए और फिर महिला के सिर पर डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया। महिला खून से लथपथ पड़ी थी और चंदन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

लाश के पास बैठकर खाया खाना

लाश के पास बैठकर खाया खाना

हत्या करने के बाद चंदन लाश को ठिकाने लगाने की सोचता रहा। रात हो जाने पर चंदन ने लाश के पास बैठकर खाना खाया और अगली सुबह तकरीबन 5 बजे लाश को घर से बाहर निकालकर गली में पटक दिया।

तीन पत्नियों का पति है चंदन

तीन पत्नियों का पति है चंदन

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन तीन पत्नी का पति है लेकिन चंदन की हरकतों की वजह से तीनों पत्नियों ने चंदन को छोड़ दिया है और वे उससे अलग रहती हैं। पुलिस को चंदन की तीन पत्नियां होने की जानकारी मिली थी तो पुलिस ने तीनों पत्नियों से संपर्क कर लिया था। यही वजह है कि जब चंदन दतिया में रहने वाली तीसरी पत्नी के पास पहुंचा तो पत्नी ने चंदन कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+