PM modi in Gwalior: 'लॉन्ग टर्म प्लानिंग से ही समाज की भलाई', सिंधिया स्कूल प्रोग्राम में बोले पीएम मोदी
PM Modi Visit Gwalior: शार्ट कट प्लानिंग तात्कालिक फायदा दे सकती हैं, समाज और सियासत में भी कुछ लोग तात्कालिक फायदे के लिए काम करते हैं। लेकिन समाज का भला लॉन्ग टर्म प्लानिंग से ही होता हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कही।
पीएम मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सिंधिया स्कूल के स्टूडेंट्स से संवाद भी किया।
पीएम मोदी ने कहा कि सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस के साथ आजाद हिन्द सरकार का स्थापना दिवस भी हैं। सभी को इसकी भी बधाई। मोदी ने स्कूल के साथ गौरवमयी इतिहास में ग्वालियर का भी जिक्र किया। बोले कि पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली जमीन ग्वालियर रही हैं।

मोदी ने काशी का सांसद हूं, सस्कृति के संरक्षण में सिंधिया परिवार की बड़ी भूमिका रही। बीएचयू की स्थापना में आर्थिक मदद की हैं। ज्योतिरादित्य गुजरात के दामाद हैं। इस नाते से भी मेरी ग्वालियर की रिश्तेदारी हैं।
कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति, तात्कालिक नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए काम करता हैं। माधवराव सिंधिया की सोच आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने की थी। कम लोग जानते है कि माधव राव सिंधिया ने जिस भारतीय परिवहन की स्थापना की थी, वह DTC के रूप में चल रही हैं। जल संरक्षण, सिंचाई के लिए भी बड़ी व्यवस्था बनाई थी। उनकी दूर दृष्टि सोचने योग्य हैं।
पीएम मोदी ने समाज या सियासत में तात्कालिक लाभ के लिए काम करने वालों पर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि इससे समाज का नुकसान ही होता हैं। लॉन्ग टर्म प्लानिंग में ही भविष्य उज्ज्वल हैं। उन्होंने बीते दस साल में सरकार के द्वारा की गई प्लानिंग का भी बखान किया। मोदी बोले कि
कामों की इतनी लंबी लिस्ट हैं कि बताने में पूरी रात बीत जाएगी।
समारोह में करीब 300 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिन्हें कार्यक्रम में क्यूआर कोर्ड के जरिए एंट्री दी गई। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक छात्र को माधव अवार्ड से सम्मानित किया। ये सम्मान हर साल एक ऐसे पूर्व छात्र को दिया जाता है, जो देश और विदेश में अपना नाम कमा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications