ग्वालियर के रास्ते कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे पीएम मोदी, तैयारियां हुई पूरी
ग्वालियर के रास्ते कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी और चीते
ग्वालियर, 17 सितम्बर। 17 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ेंगे। खास बात यह है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर के रास्ते कूनो नेशनल पार्क का सफर तय करेंगे और इसी रास्ते चीतों को भी ले जाया जाएगा।

Recommended Video
ग्वालियर एयरपोर्ट के एयरबेस पर पहुंचेंगे चीते
ग्वालियर एयरपोर्ट के एयरबेस पर दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए 8 चीते विशेष विमान के द्वारा पहुंचेंगे। यहां चीतों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। मेडीकल चेकअप के बाद चीतों को हेलीकॉप्टर के द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे ग्वालियर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर के रास्ते कूनो नेशनल पार्क तक का सफर तय करेंगे। वह सुबह विशेष विमान के माध्यम से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से हवाई मार्ग द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएंगे।
कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर छोड़ेंगे चीते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर यहां पर चीते छोड़ेंगे। आज तीन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा जिसमें से दो नर और एक मादा चीता को छोड़ा जाएगा। नामीबिया से कुल 8 चीतों को लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications