MP News: अमित शाह के दौरे पर मध्य प्रदेश को दहलाने की साजिश, RSS भवन में मिला बम
Amit Shah MP Visit: गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर दौरे के पहले शनिवार की रात को आरएसएस के कार्यालय परिसर में पिन ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है। यह ग्रेनेड भिंड के बजरिया स्थित आरएसएस कार्यालय के परिसर में मिला है।
आधी रात के वक्त मुरैना से पहुंची बीडीएस की टीम ने इस पिन बम को अपनी सुरक्षा में लिया और मुरैना लेकर चली गई। जानकारी अनुसार भिंड एसपी असित यादव को शनिवार की रात तकरीबन 10:15 बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि बजरिया स्थित आरएसएस कार्यालय के परिसर में एक ग्रेनेड मिला है।

जानकारी मिलते ही एसपी असित यादव मौके पर पहुंच गए थे। वहां उन्हें एक पिन ग्रेनेड मिला। मौके पर स्निफर डॉग को भी बुलाया गया और इसकी जानकारी तुरंत मुरैना में बीडीएस की टीम को दी गई।
लगभग 12:30 बजे के बाद बीडीएस की टीम भी भिंड पहुंच गई। यहां बीडीएस की टीम ने ग्रेनेड को चेक किया और इसके बाद ग्रेनेड को अपने साथ मुरैना ली गई। भिंड पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि मुरैना में फायरिंग रेंज है और वहीं पर जाकर ग्रेनेड को डिफ्यूज किया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को ग्वालियर पहुंच रहे हैं। यहां वे लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
ग्वालियर में अमित शाह के पहुंचने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इसी बीच भिंड के आरएसएस कार्यालय के मैदान में मिले पिन ग्रेनेड की सूचना ने सभी के कान खड़े कर दिए है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज MP दौरा,शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह 11.10 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। 12.05 बजे मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। 12.10 बजे सड़क मार्ग से आदित्यराज होटल पहुंचेंगे। 12.20 से स्थानीय होटल में ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। यह बैठक एक घंटे तक चलेगी।
इसके बाद अमित शाह 1.30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.25 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। खजुराहो मेला ग्राउंड में लोकसभा बूथ समिति की बैठक एक घंटे तक लेंगे।
खजुराहो से शाह अपराह्न 4 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 5.15 बजे से 6.15 तक वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। 06.20 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से रवाना होकर 06.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 06.35 बजे इंडियन एयरफोर्स के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications