बागेश्वर धाम से वापिस ग्वालियर लौट रही यात्री बस ट्रक में भिड़ी, एक महिला समेत दो की मौत, 15 लोग घायल

Gwalior accident News: ग्वालियर से एक टूरिस्ट बस से बागेश्वर धाम में दर्शन करने गई यात्रियों से भरी बस आज झांसी में एक ट्रक में जा घुसी।इस दर्दनाक हादसे में एक महिला यात्री और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी ग्वालियर के रहने वाले हैं। घटना के बाद पूरे ग्वालियर शहर में हड़कंप मचा है और शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से कल सुबह कुछ यात्री बागेश्वर धाम के लिए एक टूरिस्ट बस से निकले थे उन्हें शाम को ही वापिस लौटकर आना था लेकिन वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण दर्शन में काफी देर लग गई और रात हो गई । यात्रियों ने बस चालक से कहाकि सुबह निकल चलेंगे, लेकिन ड्रायवर ने कहाकि नाइट हॉल्ट के आठ हजार ज्यादा लगेंगे। यात्री तैयार नही हुए और आखिरकार देर रात को ही बस वहां से ग्वालियर के लिए रवाना हो गई।

Passenger bus returning from Bageshwar Dham to Gwalior collides with truck, two including a woman killed, 15 injured

आज सुबह झांसी में हुई भिड़ंत

घायल यात्रियों के अनुसार बस रात तीन बजे धाम से रवाना हुई और तड़के झांसी के नवावाद इलाके में हाइवे पर घने कोहरे के चलते आगे जा रहे एक ट्रक में जा भिड़ी। इतना ही नही कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने भी बस में टक्कर मार दी। इस टक्कर से उनींन्दे यात्रियों की नींद टूटी तो वे लहू लुहान और घायल अवस्था मे थे। इसके बाद बस में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो नवावाद थाने का फोर्स और अफसर वहां पहुंचे उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला।

बस में सवार दो की मौत, 15 घायल

बताया गया कि इस घटना में जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता तब तक बस के चालक जितेंद्र पुत्र रामहेत 32 और एक महिला यात्री राजेश्वरी पत्नी एमके पथिक 58 दोनो निवासी ग्वालियर की मौत हो चुकी थी. इसमें गंभीर रूप से घायल मृतक राजेश्वरी की बेटी विनीता 28 , कशिश शर्मा 45 और उनकी पत्नी विनीता 40, बेटा यश 17 और कशिश की गुरु बहन महाराष्ट्र निवासी आरती गंगोती 47 , पप्पू महाराज 26 ,सुनीता 40 , राधा जादौन 46, दिनेश अग्रवाल 34, प्रेमिका भदौरिया 32,प्रियंका जादौन 29, रमा देवी 50,राजेंश गोले और उनकी पत्नी लक्ष्मी बानमौर, गम्भीर रूप से घायल हो गए . तीन को छोड़कर सभी ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं .इन सभी को उपचार के लिए झांसी में ही भर्ती कराया गया है. झांसी पुलिस ने इसकी सूचना ग्वालियर पुलिस के जरिये मृतक और घायलों के परिजनों तक पहुंचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+