एक महीने का 3419 करोड़ का बिजली का बिल देखकर लगा 'करंट'

ग्वालियर में तीन दर्जन उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा हजारों करोड़ रुपए के बिजले के बिल जारी कर दिए गए, गलती मालूम होने पर कारर्वाई की गई

ग्वालियर, 23 जुलाई। अगर आपके घर के बिजली का बिल 1 महीने में 3419 करोड़ रुपए आ जाए तो आप की हालत क्या होगी। आप कैसे इतनी बड़ी राशि का बिजली का बिल चुका पाएंगे। क्या 1 महीने में कोई उपभोक्ता इतनी बिजली की खपत कर सकता है कि उसके घर का बिल 1 महीने में 3419 करोड़ आ जाए। ग्वालियर में बिजली विभाग द्वारा तीन दर्जन बिजली उपभोक्ताओं को ऐसे ही बिल थमा गए हैं जिनमें 1 महीने का बिजली का बिल 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।

बिजली मीटर

सिटी सेंटर इलाके में उपभोक्ताओं को थमाया गए ऐसे ही बिल
सिटी सेंटर इलाके में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जो बिल थमाए गए हैं, उन बिल को देखकर उपभोक्ताओं की रातों की नींद उड़ गई है। 1 महीने में ही उपभोक्ताओं को इतनी बड़ी राशि का बिल थमा दिया गया है कि उपभोक्ताओं को समझ नहीं आ रहा है आखिर वे क्या करें।

प्रियंका नाम की उपभोक्ता का आ गया 3419 करोड़ का बिल
सिटी सेंटर इलाके में रहने वाली प्रियंका नाम की एक उपभोक्ता का बिल विद्युत विभाग द्वारा 3419 करोड 53 लाख 25 हजार 293 रुपए का जारी किया गया है। बिजली का बिल देखकर प्रियंका के होश उड़ गए। प्रियंका ने ऑनलाइन जाकर जब बिजली का बिल चेक किया तो वहां भी यही रकम लिखी हुई थी। इतनी बड़ी राशि का बिल अकेले प्रियंका का नहीं था बल्कि उस इलाके के तकरीबन 3 दर्जन उपभोक्ताओं को ऐसे ही बिल बिजली विभाग द्वारा जारी किए गए थे।

शिकायत हुई तो मामले की कराई गई जांच
हजारों करोड़ रुपए की बिजली के बिल मिलने पर उपभोक्ताओं ने इस बात की शिकायत विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की। इतनी बड़ी राशि के बिल की जानकारी मिलने का विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल रुप से पूरे मामले की जांच बिठा दी गई।

जांच के बाद की गई कार्रवाई
जांच में पाया गया कि मानवीय भूल की वजह से मीटर रीडिंग के कॉलम में सर्विस कनेक्शन नंबर लिख दिया गया। इस वजह से सर्विस कनेक्शन नंबर को मीटर रीडिंग समझकर सॉफ्टवेयर द्वारा उसका कैलकुलेशन निकालकर हजारों करोड़ रुपए का बिल जारी कर दिया गया। गलती सामने आने पर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर तनय सक्सेना को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारी राहुल परिहार और अनिल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं सिटी सेंटर जोन के ईस्ट डिवीजन के उपमहाप्रबंधक समेत एई और जेई को नोटिस जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+