यहां कांग्रेस के 4 प्रत्याशियों के लिए आई बुरी खबर

ग्वालियर और भिंड में एक-एक कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है जबकि ग्वालियर में ही दो प्रत्याशियों के नामांकन पर प्रशासन ने आपत्ति लगा दी है

ग्वालियर, 21 जून। ग्वालियर और भिंड से कांग्रेस के लिए बुरी खबर निकल कर सामने आई है। यहां 2 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं जबकि 2 प्रत्याशियों के नामांकन में लगाए गए प्रमाण पत्र पर प्रशासन ने आपत्ति लगा दी है। भिंड में एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ है, वहीं ग्वालियर में भी एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के साथ ही 2 प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति लगा दी गई है। इस खबर से कांग्रेस में खलबली मच गई है।

nagar parishad bhind
भिंड में वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ नामांकन निरस्त
भिंड नगर पालिका के वार्ड 28 से कांग्रेस ने प्रतीक्षा श्रीवास्तव को पार्षद का टिकट देकर पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किया था। प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने कांग्रेस के सिंबल से अपना नामांकन फार्म भी दाखिल कर दिया था लेकिन जब नामांकन फार्म की जांच हुई तो प्रतीक्षा श्रीवास्तव की उम्र कम पाई गई। चुनाव लड़ने के लिए 21 साल की उम्र चाहिए जबकि दसवीं की मार्कशीट के हिसाब से प्रतीक्षा श्रीवास्तव की उम्र 20 साल हो रही है, इसलिए प्रतीक्षा श्रीवास्तव को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया और उनका नामांकन भी निरस्त कर दिया गया।
ग्वालियर में 3 प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस परेशान
ग्वालियर में वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी परणिता कदम का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही वार्ड 6 और वार्ड 4 के कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु दयाल बाथम और आशा यशपाल के नामांकन पर प्रशासन ने आपत्ति लगा दी है। इनके द्वारा लगाए गए प्रमाण पत्र पर प्रशासन ने आपत्ति लगाई है।
4 प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर कांग्रेस में खलबली
2 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए और 2 प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति लगा दी गई। इस तरह कांग्रेस के 4 प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है। इस वजह से कांग्रेस में खलबली भी मची है क्योंकि इस वक्त एक-एक सीट कांग्रेस के लिए काफी कीमती है। ऐसे में नामांकन दाखिले के वक्त 4 सीट पर कांग्रेस को झटका लग गया है।
भिंड में वार्ड 28 में कांग्रेस देगी बीएसपी को समर्थन
भिंड की नगर पालिका के वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो जाने पर अब कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि वह बीएसपी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी। ऐसा करने से वह बीजेपी के प्रत्याशी को जीतने से रोकने का पूरा प्रयास करती नजर आएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+