Gwalior News: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं CM पद की दौड़ में नहीं, MP में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार
संवाद सूत्र :- पंकज श्रीमाली
MP News: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है की सभी एग्जिट पोल और एनालिसिस भाजपा के पक्ष में हैं इसलिए मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है। वहीं सीएम फेस बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं सीएम की रेस में शामिल नहीं हूं। पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व जिसे तय करेगा वह मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव के नतीजे आने से पहले बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है उन्होंने कहा कि इस वक्त एक ही संकेत है मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है।

एग्जिट पोल हो या हमारा मुख,सभी जगह भाजपा की सरकार बन रही है, भाजपा की जीत को लेकर सभी का एनालाईसिस एक जैसा है। प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों, अमित शाह जी का मार्गदर्शन, नड्डा जी का नेतृत्व और सीएम शिवराज सिंह चौहान जी की जो योजनाएं रही है,उनका ही परिणाम आप देखिए.
ग्वालियर चम्बल में भी हम मजबूती से आ रहे है
नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि ग्वालियर चंबल में भारतीय जनता पार्टी की सिम इस बार बढ़ेगी और हम पूरी मजबूती के साथ ग्वालियर चंबल अंचल में फिर से मजबूती से सामने आएंगे.
कमलनाथ को बधाई देने वाले पोस्टर लगने पर बोले-अब इनकी चिंता क्या करे?
पीसीसी दफ्तर पर कमलनाथ को बधाई देने वाले पोस्टर लगने पर बोले नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि . अब इनकी चिंता क्या करे?20 साल से ये लोग ऐसे ही पोस्टर लगाते आ रहे हैं। पीसी शर्मा के विधायको की खरीद फरोख्त को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि पीसी शर्मा के बयान से यह बात तो साफ हो रही है कि कांग्रेस में बिकाऊ लोग हैं। पीसी शर्मा को अपने घर को संभालना चाहिए। कांग्रेस को अपनी पार्टी में संस्कारित लोग पैदा करना चाहिए। भाजपा ने कोंग्रेस विधायको को न तब खरीदा था, न ही अब खरीद रहे है।
मैं CM की दौड़ में ही शामिल नही हूं
क्या नरोत्तम मिश्रा को सरकार बनने पर प्रमोशन के रूप में सीएम पद मिलेगा के सवाल पर नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रमोशन की चाह में कोई बुराई नही है। लेकिन मैं सीएम की दौड़ में ही शामिल नही हूँ। क्या एमपी में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर डिप्टी CM फेस भी होंगे? सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सब संसदीय बोर्ड तय करता है।












Click it and Unblock the Notifications