Gwalior news: कलेक्टर से भिड़ गए कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक, इस बात पर हुई नोंकझोंक

MP Assembly Election 2023 को लेकर मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां मतदान संपन्न होते-होते देर शाम लगभग 6 बजे ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। वहीं अब दोनों की नोंक झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के किसी बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन दोपहर से लगी हुई थी, जहां हालातों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक का किसी बात को लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से विवाद हो गया।

Gwalior

कुछ ऐसा है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और कलेक्टर अक्षय कुमार से किसी बात पर उलझते नजर आ रहे हैं, जहां बार-बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक कलेक्टर से कहते नजर आ रहे हैं कि, मतदाता दोपहर 2 बजे से मतदान करने के लिए लाइन लगे हैं, लेकिन शाम 7 बजे तक वह मतदान नहीं कर सके हैं। उधर, कलेक्टर बार-बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पर मतदान केंद्र छोड़कर जाने की बात को लेकर दबाव बना रहे थे।

इंदौर में हुआ विवाद

महू विधानसभा के ग्राम मांगलिया से विवाद सामने आया है, यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस मे मतदान को लेकर भीड़ गये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों को हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ा। साथ ही विधानसभा 4 में उस वक्त बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई जब मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। वहीं झड़प के बाद मामला थाने पहुंचा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के युवक के साथ मारपीट का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया। एक विवाद विधानसभा 3 से सामने आया है, जहां गाड़ी अड्डा स्थित सिल्वर जुबली स्कूल के बाहर हंगामा हो गया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया की एक कार्यकर्ता का सिर तक फुट गया.

ये भी पढ़े- MP Election: MHOW में मतदान के दौरान विवाद, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चली तलवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+