Gwalior News: ग्वालियर में गरजा बुलडोजर, इन इलाकों से हटा अतिक्रमण, बड़ा एक्शन

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये जिले में चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत जिला प्रशासन की टीम ने शहर के बीचों बीच स्थित बेशकीमती माफी औकाफ की लगभग 10 हजार वर्गफुट जमीन से मशीनों की मदद से बेजा कब्जे हटवाए।

मंगलवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में गई संयुक्त टीम ने कोटा लश्कर क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ रूपए आंकी गई है।

Gwalior

एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि, ग्राम कोटा लश्कर स्थित सर्वे क्र.-199 माफी औकाफ की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा पक्के निर्माण कर बेजा कब्जे कर लिए थे। इन बेजा कब्जों को मंगलवार को हटवाया गया। उन्होंने बताया कि इस सर्वे क्र. में लगभग 4 हजार वर्गफुट में पपलू खान द्वारा संचालित किया जा रहा स्टील अलमारी कारखाना, सायरा खान द्वारा लगभग 1800 वर्गफुट क्षेत्र में बनाया गया अवैध मकान, विमला कुशवाह द्वारा 3500 वर्गफुट में बनाई गई बाउण्ड्रीवॉल एवं लगभग एक हजार वर्गफुट में बना एक अवैध मकान मशीनों की मदद से ध्वस्त कराए गए। इस प्रकार कुल 10 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। अतिक्रमण हटाने के लिये गई टीम में तहसीलदार लश्कर विनीत गोयल व शिवदत्त कटारे, जनकगंज थाना प्रभारी व पुलिस बल तथा नगर निगम का मदाखलत दस्ता शामिल था।

इंदौर में हटाया अतिक्रमण

मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इस दौरान नगर निगम की ओर से लगातार अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

भवन अधिकारी शिवराज यादव ने बताया कि जोन 22, वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित प्लॉट नंबर 238, गोयल एवेन्यू पर किशोर पाटीदार द्वारा स्वीकृत नक्शे के विरुद्ध निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्देशानुसार निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर निगम की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिमूवल कार्रवाई की गई।

लगातार की जा रही है कार्रवाई

इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रोड़ की राह आसान हुई है, जहां आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रोड निर्माण बाधक में रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान रोड निर्माण में बाधक 3 दर्जन से अधिक बाधक निर्माण हटाए गए हैं। चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलाल कुई मस्जिद तक 18 मीटर चौड़ाई सड़क के लिए रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 5 पोकलेन और 4 जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण हटाया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर की इस कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर, बिना नक्शे के मकानों पर एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+