Gwalior News: दो बच्चों की मां को पड़ोसी दामाद से हुआ प्यार, पति को छोड़कर उसके साथ भागी

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोतीझील निवासी महिला को पड़ोसी दामाद से प्यार हो गया और दोनों फरार हो गए। तो वहीं पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान रह गया है।

घटना के बाद शहर के बहोड़ापुर स्थित मोतीझील निवासी 26 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसके घर के पड़ोस में कपिल कुशवाह की ससुराल है। महिला का पति नशे का आदी है और आए दिन मारपीट करता है। जिससे वह परेशान हो गई थी। पड़ोसी होने के नाते कई बार महिला को उसने उसके पति से पिटने के दौरान बचाया भी था।

, Madhya Pradesh
जिससे महिला को उससे हमदर्दी हो गई थी। महिला उसकी तरफ आकर्षित होने लगी थी। इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले महिला से कपिल ने प्यार का इजहार किया और कहा कि वह उसका हाथ थामना चाहता है। कपिल ने महिला को बताया कि जैसे वह अपने पति से खुश नहीं है मैं अपनी पत्नी से खुश नहीं हूं।

2 दिन पहले कपिल उसके घर आया और उससे शादी का वादा कर उसे व उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया। वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक खाली कमरे में इन्हें लेकर गया और रखा। बच्चों के सोने के बाद कपिल ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया और इस पर उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से मारपीट कर उसके साथ रेप किया है।

एक बार नहीं कई बार किया। यहां से किसी तरह वह भागकर अपनी ससुराल पहुंची और परिजन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

दो दिन पहले जब महिला दोनों बच्चों के साथ फरार हुई थी तो महिला के पति ने पहले अपने आसपास नात रिश्तेदारों में खोज खबर ली थी। लेकिन जब वह नहीं मिली तो पुलिस थाना पहुंचकर पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी कि तभी महिला वापस आ गई।

इस मामले में थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि महिला से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+