अब चंबल के बीहड़ों में डाकू नहीं रहते, अब तो यहां फसल लहलहा रही है- CM डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में बीना व मालथौन, भिण्ड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में लहार, ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में डबरा विधानसभा के मेहगांव और भितरवार विधानसभा के चीनोर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी झूठ की दुकान है। वे जब भी बोलते हैं तो झूठ ही बोलते हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने 70 साल तक देश की भलाई में हमेशा अड़ंगे लगाए। गरीबी दूर नहीं कर सके। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूर्य की तरह देशवासियों के लिए तप रहे हैं। भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को उन्नतिशील, प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है।

Mohan Yadav addressed public meetings for BJP candidates in Sagar Bhind and Gwalior Lok Sabha

कांग्रेस के शासनकाल में हुए सबसे ज्यादा संविधान में संशोधन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता कह रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी, लेकिन यह सबको पता है कि आजादी के बाद 1950 से लेकर जब तक कांग्रेस की सरकार रही। इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किए। कांग्रेस की सरकार में 1950 से लेकर लगभग 17 बार तो जवाहरलाल नेहरू ने संविधान में संशोधन किया। इसके बाद स्व लालबहादुर शास्त्री जी ने 3 बार, स्व इंदिरा गांधी ने 29 बार, स्व राजीव गांधी ने भी 10 बार संविधान में संशोधन किया था। इसके बाद सोनिया गांधीजी ने भी पीछे से सरकार चलाई। वे भी कई बार संविधान में संशोधन लेकर आई। नरसिम्हा राव की सरकार में भी संविधान में संशोधन किए गए। कांग्रेस के शासनकाल में लगभग 100 बार संविधान में संशोधन किया गया और अब वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। अब कह रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 10 वर्षों से सत्ता में है। क्या ये कांग्रेस को नजर नहीं आ रहा है।

70 वर्षों तक सिर्फ अड़ंगे लगाए, नहीं दूर कर पाए गरीबी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आजादी के बाद से 70 सालों तक देश के हर अच्छे काम में अड़ंगे लगाए। 70 वर्षों तक भगवान श्रीराम खुले आसमान के नीचे बैठे रहे, लेकिन कांग्रेस उन्हें गर्भगृह में नहीं बैठा सकी। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने हमेशा से अड़ंगे लगाए और जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर की राह खुली तो यहां भी इन्होंने अड़ंगे लगाए। 70 सालों तक देश की गरीबी दूर नहीं कर पाए और अब झूठ बोल रहे हैं कि यदि सत्ता में आए तो गरीबी दूर कर देंगे।

कांग्रेस ने देश की भलाई के लिए होने वाले सभी कामों में अड़ंगे लगाए और अब जनता समझ गई है। अब तो इनकी पार्टी में ही अड़ंगे लगने लगे हैं। 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की सरकार को कांग्रेस के कर्मों ने हटाया। 1947 के समय से लेकर, 2003 से 2013 तक कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने धारा 370 लगाकर जम्मू कश्मीर को अलग करने का प्रयास किया।

Mohan Yadav addressed public meetings for BJP candidates in Sagar Bhind and Gwalior Lok Sabha

झूठ बोलकर बनाई थी सरकार, लेकिन नहीं चली

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन के अंदर अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। इन्होंने 13 महीने तक सरकार चलाई और एक मंत्री तक नहीं बदल पाए। इनका झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चला और उनकी सरकार गिर गई। अब सबके आशीर्वाद से फिर भाजपा सत्ता में आई और अब हमने 100 दिनों की सरकार में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड है उनका 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा, चाहे वो किसी भी उम्र के हों। गंभीर मरीज को इलाज के लिए हम एयर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाएंगे।

कांग्रेस को पसंद नहीं कर रही है जनता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब कांग्रेस को सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि उनके नेता भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भाजपा की रीति, नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। चुनाव जीतने के लिए लोगों के दिल से संपर्क होना चाहिए। अब जनता कांग्रेस को पसंद नहीं कर रही, तो कांग्रेस मीडिया पर ठीकरा फोड़ रही है। अपने नेताओं पर ठीकरा फोड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने पहला वोट दिया था तो देश के अंदर से आतंकवाद खत्म हो गया है। अब कोई भी बम विस्फोट की घटनाएं नहीं होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों को समाप्त करने का काम किया है। पहला वोट देश की और आपकी सुरक्षा के लिए दिया था। 2019 में दूसरा वोट दिया तो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कठिन काल में पूरे देश को बचाने का काम किया। जब देश की चारों दिशाओं में हाहाकार मचा हुआ था, तब भारत में कोविड के टीके के लिए किसी का पैसा नहीं लगा, सबकी जान बचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कोविड के समय में जो घर में थे ऐसे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन दिया था और अब तक उनके घरों में पहुंचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देश के जवान और किसानों को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जय जवान-जय किसान का नारा तो लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था, लेकिन इसको साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने देश के जवानों और किसानों को उनका सच्चा सम्मान दिलाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये चंबल और भिंड की धरती तो वीरों की धरती है। भिंड के जवान या तो अपने खेतों में रहते हैं या सीमा रेखा पर जाकर देश की सेवा करते हैं। कभी डाकुओं के लिए प्रसिद्ध चंबल के बीहड़ों को देखकर आनंद आ जाता है। इन बीहड़ों से भाजपा की सरकार ने डाकुओं का सफाया कराया और अब यहां पर फसलें लहलहा रही हैं। इन फसलों को देखकर मन गदगद हो जाता है।

कांग्रेस नहीं संभाल पा रही अपने नेता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं को नहीं संभाल पा रही है और आरोप भाजपा पर मढ़ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। लगातार कांग्रेस के नेता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग अहंकारी हैं, घमंडी हैं। कांग्रेस के साथ कोई नहीं रहना चाहता है। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम का आमंत्रण ठुकरा कर महापाप किया है। इन रामविरोधियों के साथ में कौन रहना चाहेगा? राहुल गांधी से पूछिए कि उन्होंने कभी श्रीराम के नाम का दीपक लगाया है, आखिरकार ऐसी पार्टी में कौन रहना चाहेगा, जो भगवान श्रीराम के नहीं हुए वे किसके होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+