Gwalior में आधी रात को ग्रामीणों के बीच मंत्री, चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्या

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लगातार दूसरी रात उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों के निवासियों के बीच बिताई। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनीं और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं का निराकरण भी कराया।

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने गुरुवार रात अपनी मौजूदगी में बरागाँव के समीप कचरा हटवाने का काम करवाया। उन्होंने कहा कि, भविष्य में बरा गांव के इस स्थान पर एक भव्य पार्क का निर्माण कराया जायेगा। तोमर ने इस दौरान बरा गांव सहित किशन बाग, लक्ष्मीपुरम, तिरुआ पुरा, जाटवपुरा, और पादरी मोहल्ला क्षेत्र की निवासियों की समस्यायें चौपाल लगाकर सुनीं।

Gwalior

कुछ ऐसा है पूरा मामला

उन्होंने इस अवसर पर जन-सेवा के संकल्प को दोहराते हुए स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि यहाँ की सभी बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। उपनगर ग्वालियर की बस्तियों में सुनियोजित व योजनाबद्ध ढंग से पेयजल व सीवर की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह व अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार तथा प्रयाग सिंह तोमर, चिन्टू परमार, पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव, श्याम गौड़, बल्ले प्रजापति, मुवीन खान, धर्मेन्द्र तोमर व शिवराज कुलश्रेष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यपालन यंत्री नगर निगम सुशील कटारे, तहसीलदार सतेन्द्र तोमर, जेडओ शाक्य समेत अन्य संबंधित अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

अस्पताल पहुंचे मंत्री तोमर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सिविल अस्पताल हजीरा में भर्ती मरीज व उनके परिजन आधी रात को अपने बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पाकर आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सके। मंत्री तोमर ने मरीजों के हालचाल जाने और कहा कि, सरकार आप सबको बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। यह सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।

ये भी पढ़े- Gwalior: अचानक सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, डॉक्टर और मरीज चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+