MP: ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री की बेटी की शादी आज, 5 राज्यों के CM समेत 100 बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत
Gwalior News: ग्वालियर पुलिस आज सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं। क्योंकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पहुंचेंगे।

Recommended Video

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी निवेदिता की मैरिज में शामिल होने के लिए आज सैकड़ों हस्तियां आ रहे है। ग्रैंड मैरिज समारोह के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। शादी समाराेह में राज्यपाल केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री,भाजपा, उधोगपति आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने ग्वालियर पहुंचेगे।
बताया जा रहा है कि ग्वालियर शहर के सभी होटल ,रेस्टहाउस की बुकिंग हो चुकी है। ग्वालियर मेला मैंदान में विवाह पंडाल सज-धज कर तैयार हो चुका है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी को आर्शीवाद देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लगभग शाम 7:00 बजे ग्वालियर पहुंचेगे। इस शादी समाराेह में शिवराज सरकार और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
शादी समारोह में सैकड़ों से अधिक वीवीआईपी और वीआईपी के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। जिसके कारण ही ग्वालियर प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर व्यवस्था कर रहा है। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा , राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड, इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात ,असम के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चाैहान के आने का कन्फर्मेशन नोट प्रशासन तक पहुंच चुका है। इसी शादी समारोह से प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आसपास के होटल रिसोर्ट गेस्ट हाउस को प्रशासन ने युद्ध स्तर पर नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
चंबल क्षेत्र के ज्यादातर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेजा गया है। जिससे लगभग 55 हजार लोगों के आने की उम्मीद मानी जा रही है। ठीक उसी प्रकार व्यवस्था बनाई गई है। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिए पूरे शहर को 25 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक डीएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। पूरी मैरिज समाराेह का खाना बनाने के लिए आगरा दिल्ली समेत कई जगहों से एक हजार से अधिक हलवाई खाने की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications