नगर निगम द्वारा आयोजित सामुदायिक विवाह सम्मेलन में एक ही स्थान पर हुई शादी और निकाह

ग्वालियर में नगर निगम द्वारा सामुदायिक विवाह सम्मेलन का किया गया आयोजन, एक ही स्थान पर हुआ विवाह और निकाह, उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह हुए आयोजन में शामिल।

ग्वालियर, 31 मई। ग्वालियर में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना के अंतर्गत सामुदायिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। फूल बाग स्थित बारादरी पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 12 जोड़ों की शादियां की गई।
सम्मेलन में शादी करने वाले जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाहा समेत बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल मौजूद रहे।

marriage and nikah
एक ही स्थान पर हुआ विवाह एवं निकाह
नगर निगम द्वारा आयोजित किए गए सामुदायिक विवाह सम्मेलन में एक ही स्थान पर विवाह और निकाह संपन्न हुआ। हिंदू रीति रिवाज से जहां विवाह किया गया वहीं मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करवाया गया। दोनों ही समुदाय के लोग इस सामुदायिक विवाह सम्मेलन में हर्ष उल्लास के साथ शामिल हुए और विवाह एवं निकाह की सभी रस्में अदा की गई।
उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने शादीशुदा जोड़ों को दी बधाई
कार्यक्रम में मौजूद उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने सभी शादीशुदा जोड़ों को विवाह और निकाह की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वर-वधू अपने जीवन को सुखमय बनाएं। प्रदेश सरकार ने उनके विवाह में सहयोग किया है, शादी के बाद भी अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें।
बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने भी दिया अपना संदेश
कार्यक्रम में मौजूद बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने भी अपना संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को ₹55000 की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, इसके अलावा सामाजिक संगठनों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया है इस पुनीत कार्य में सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।
नगर निगम आयुक्त ने नशा मुक्ति के लिए सभी को दिलाई शपथ
कार्यक्रम में मौजूद ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त किशोर कान्याल ने इस मौके पर शादीशुदा जोड़ों समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही सभी से अपील की कि सभी लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें अपने घर में और आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+