Gwalior: प्रेमी की खुशी के लिए नातिन ने किया ऐसा घिनौना काम, अब जिंदगी भर नहीं सो पाएंगे नाना, नानी और मामा

Gwalior News:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिरोल क्षेत्र में 18 वर्षीय लड़की पूरे परिवार को जहरीली मैगी खिलाकर प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई। अब उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली रवाना हो गयी है।

युवती मैगी में बेहोशी की दवाई मिलाकर अपने नाना-नानी और मामा को खिला दी। वो पूरे परिवार को बेहोशी की नींद सुला कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके नाना-नानी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि मामा की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना में सिरोल पुलिस ने युवती पर मामला दर्ज कर ली है। सिरोल थाने की पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।

Sleeping Medicine in Gwalior Maggi

सिरोल थाना क्षेत्र में किशनलाल सखवार, अपनी पत्नी कंठश्री 22 साल पुत्र सोनू और नातिन काजल के साथ रहते हैं। काजल अंबाह के खिरेटा का पुरा की रहने वाली है। वो मामा के घर रह रही थी। उसका किसी बंटी सखवार नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बस काजल ने साजिश रची और मैगी में बेहोशी की दवा मिलाकर नाना नानी और मामा सबको खिला दी। सबके बेसुध होते ही वो युवक के साथ दिल्ली भाग गयी। बंटी भी खिरेटा का पुरा का निवासी है।

जानकारी अनुसार काजल अपने प्रेमी से शादी करने के लिए नाना-नानी और मामा की ही जिंदगी खतरे में डाल दी। काजल और बंटी की शादी के लिए परिवार तैयार नहीं था। वह 3 साल की उम्र से अपने नाना-नानी के पास रह रही थी। कुछ समय से उसका प्रेम प्रसंग बंटी सखवार से चल रहा था।

सिरौल थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज हो गया है। नाना नानी के बयान होने बाकी हैं। जैसे ही वह स्वास्थ्य होंगे पुलिस उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। युवती को लेने पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+