gwalior news: चिड़ियाघर में आए नन्हें मेहमान, शेरनी ने जन्मे 3 शावक
ग्वालियर चिड़ियाघर में शेरनी ने दिया 3 शावकों को जन्म, तीनों शावक है स्वस्थ, शावकों की हो रही है विशेष निगरानी, एक महीने बाद शावकों के हो सकेंगे दीदार
gwalior के चिड़ियाघर में नन्हें मेहमान आने से चिड़ियाघर की रौनक बढ़ गई है। चिडि़याघर में शेरनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन शावकों की विशेष निगरानी कर रहा है। अभी शेरनी अपने शावकों के नजदीक किसी को जाने नहीं दे रही है इसलिए यह पता नहीं लग सका है कि 3 शावकों में से कितने नर और कितने मादा शावक हैं।

शेरनी 'परी' ने दिया है 3 शावकों को जन्म
शेरनी 'परी' ने रविवार-सोमवार की रात्रि में 3 शावकों को जन्म दिया है। शावकों के जन्म को लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन में खुशी की लहर है। तीनों शावकों पर चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
Recommended Video

शेर 'जय' और शेरनी 'परी' दूसरी बार बने माता-पिता
शेर 'जय' और शेरनी 'परी' चिड़ियाघर में रहते हुए दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले साल 2020 में भी शेरनी परी ने 3 शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक की मौैत पिछले दिनों हो गई थी तब चिड़ियाघर में उदासी फैल गई थी लेकिन परी द्वारा 3 शावकों को जन्म देने पर चिड़ियाघर में फिर से रौनक लौट आई है।

कुछ दिनों बाद नर और मादा का चलेगा पता
अभी शावकों के जन्म होने के बाद इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि इनमें से कितने नर और कितने मादा हैं। अभी शेरनी किसी को भी शावकों के पास नहीं जाने दे रही है। यहां तक की शेरनी के बाड़े के नजदीक जाते ही शेरनी आक्रामक हो रही है। इसलिए नर और मादा की जानकारी लेने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन को कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।

एक महीने बाद शावकों को देख सकेगी पब्लिक
अभी शावकों के दीदार करने के लिए पब्लिक को इंतजार करना होगा। एक महीने तक शावकों की विशेष निगरानी की जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो एक महीने बाद चिड़ियाघर में आने वाले लोगों को शावकों के दीदार हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications