यूट्यूब में देखकर सीखा तरीका और पहुंच गए एटीएम मशीन काटने
ग्वालियर में यूट्यूब स् एटीएम मशीन काटने का तरीका सीखा और पहुंच गए एटीएम मशीन काटने, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
ग्वालियर, 16 अगस्त। ग्वालियर में दो युवकों ने यूट्यूब पर एटीएम मशीन काटना सीखा और इसके बाद एटीएम मशीन को काटने के लिए निकल पड़े। एटीएम मशीन काटते वक्त पुलिस को पता गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद युवक उल्टे पर पर दौड़ पड़े। हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया। पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर का है।

बहोड़ापुर इलाके में हुई थी एटीएम काटने की वारदात
बहोड़ापुर इलाके में एटीएम मशीन काटने की वारदात हुई थी। बहोड़ापुर इलाके में स्थित यूनियन बैंक की एटीएम मशीन को दो बदमाशों ने मिलकर काट दिया, हालांकि जब बदमाश एटीएम मशीन काट रहे थे तो वहां लगे कैमरे की वजह से इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।

कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस कंट्रोल रूम से बहोड़ापुर थाना पुलिस को जानकारी दी गई कि बहोड़ापुर इलाके में स्थित यूनियन बैंक को दो बदमाश काट रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत यूनियन बैंक के एटीएम की तरफ रवाना हो गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर एटीएम काट रहे दोनों बदमाश भाग खड़े हुए।

पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को पकड़ा
पुलिस ने जब देखा तो एटीएम मशीन बुरी तरह काट दी गई थी। पुलिस ने घेराबंदी करके एटीएम मशीन काटने वाले दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम सोहेल खान और सेजल खान बताए गए हैं। दोनों ही बदमाश मेवाती मोहल्ले के रहने वाले हैं।

यूट्यूब पर देख कर सीखे थे एटीएम मशीन काटना
पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने यूट्यूब पर एटीएम मशीन को काटने का तरीका सीखा था और उन्होंने यूट्यूब पर यह भी सीखा था कि मशीन को सफलता से काटने के बाद उसमें से पैसे किस तरह से निकालने हैं, लेकिन इससे पहले बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते तब तक पुलिस को इस पूरी वारदात की खबर लग गई।

1 दिन पहले ही एटीएम मशीन में भरे गए थे रुपए
जानकारी के अनुसार जिस एटीएम मशीन को दोनों बदमाश काटने का काम कर रहे थे उस एटीएम मशीन में 1 दिन पहले ही लाखों रुपए क्या भरा गया था इस वजह से एटीएम में काफी रुपए ते। इस बात की जानकारी बदमाशों को थी और वह इन पूरे रुपए को एटीएम मशीन काटकर निकालना चाहते थे।

ग्वालियर में लगातार हो रहे हैं इस तरह के मामले
ग्वालियर में लगातार इस तरीके के मामले सामने आ रहे हैं जहां कभी एटीएम मशीन को आग के हवाले कर दिया जाता है तो कभी एटीएम मशीन को उखाड़ दिया जाता है, कभी-कभी तो एटीएम मशीन को काटकर उसका कैश निकाल लिया जाता है। लगातार आ रहे ऐसे मामलों को लेकर ग्वालियर पुलिस अब एटीएम मशीनों को लेकर अलर्ट हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications