'भारतीय जनता पार्टी धनबल और सत्ता का कर रही है दुरुपयोग'-नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने बीजेपी और शिवराज सरकार पर जुबानी हमला बोला है और बीजेपी को युवाओं का दुश्मन बताया है
ग्वालियर, 21 जून। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बीजेपी और शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवराज सरकार ने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने का काम किया है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी धनबल और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बयान भी दिए। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने अपने बयानों में बीजेपी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।
युवाओं की दुश्मन है बीजेपी
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मीडिया को बयान दिया है कि बीजेपी युवाओं की दुश्मन है, वह नौजवानों को लालच देकर 3 साल बाद बर्बाद करने का षड्यंत्र कर रही है जिससे नौजवान लोग गरीबी, बेरोजगारी, लाचारी और भ्रष्टाचारी पर बात नहीं कर सके।
बीजेपी के बेरोजगार एमएलए को मैं भर्ती करवा दूंगा
नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने अग्निवीर मामले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा है कि मैं अपील करना चाहता हूं बीजेपी के नेताओं से, जो आप के एमएलए बेरोजगार हो गए हो उन्हें मैं अपने कई संस्थानों में चौकीदार के पद पर भर्ती करवा दूंगा।
निकाय चुनाव में बीजेपी धनबल और सत्ता का कर रही है दुरुपयोग
नेता प्रभारी डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन से जनता त्रस्त है नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, बीजेपी नेता और मंत्री लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को भी टिकट देने का काम किया है, जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया तो दो लोगों के टिकट भी वापस ले लिए गए। उन्होंने कहा है कि मैंने शिवराज सिंह जी से अपील की है कि राजनीति में चाल चरित्र और चेहरा एक ही होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications