केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia के बेटे महान आर्यमन हुए कोरोना पॉजिटिव, जय विलास महल में किया आइसोलेटे
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें जयविलास पैलेस में होम आइसोलेशन में रखा गया है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना तेज रफ्तार से फैल रहा है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। महान आर्यमन पिछले कुछ दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित थे। इसके चलते उन्होंने 12 अप्रैल की शाम कोविड-19 का टेस्ट करवाया था। जिसके बाद आज उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार के युवराज कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन कोरोना पॉजिटिव हो गए है। बताया जा रहा है कि महान आर्यमन पिछले कई दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित थे। इसी के चलते उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी कोविड-19 रिपोर्ट में महान आर्यमन सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल उन्हें जय विलास पैलेस में होम आइसोलेशन पर रखा गया है। जहां डॉक्टर उनकी सेहत की खास निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ ही जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या 16 हो गई है। ग्वालियर जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है।
महान आर्यमन सिंधिया ने रद्द किए सारे कार्यक्रम
बता दे महानरयमन ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। बुधवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में महान आर्यमन सिंधिया सहित तीन लोगों को करुणा की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है ग्वालियर जिले में को भी एक्टिव के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। वहीं मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 52 कोरोना के केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना मरीज
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल तक प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 198 थी। जो आज बढ़कर 238 हो गई है। करीब 900 सैंपल की जांच हुई जिसमें ₹52 पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें भोपाल में 16 और इंदौर के 10 मरीज शामिल है। जानकारी के अनुसार अन्य 10 जिलों में भी कई संक्रमित मरीज मिले हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी, जो देखते ही देखते 52 हो गई। प्रदेश में संक्रमण दर 3 से 5% के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications