Gwalior News: चंबल में सिंधिया ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये पार्षद बीजेपी में शामिल

MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ बड़ा खेला कर दिया है। सिंधिया ने एक झटके में ग्वालियर कांग्रेस के कई पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

जयविलास पैलेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के 5 पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले उन्होंने सांसद केपी यादव के भाई की घर वापसी कराई।सिंधिया ने गुना सांसद के भाई अजयपाल यादव कि बीजेपी में एंट्री कराई है।

Gwalior Congress councilor joins BJP

सिंधिया की मौजूदगी में ग्वालियर के कांग्रेस पार्षद कमलेश बलवीर तोमर वार्ड 19, गौरा अशोक सिंह वार्ड 62 के अलावा वार्ड 23 से बसपा पार्षद सुरेश सोलंकी, वार्ड दो से निर्दलीय पार्षद आशा सुरेंद्र सिंह चौहान और वार्ड छह से निर्दलीय पार्षद दीपक माझी को भाजपा का अंग वस्त्र उढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पार्षद आशा सुरेंद्र सिंह चौहान लगभग 2 साल पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़े थे। और जीत दर्ज के बाद कांग्रेस में पुन शामिल हो गए थे। लगभग 2 वर्षों के अंतराल के बाद आज उन्होंने अन्य पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने क्षेत्र ग्वालियर -चम्बल में सक्रिय हैं। वे लगातार कई कार्यक्रमों में जनता से संवाद कर रहे हैं और साथ-साथ कांग्रेस को झटके दे रहे हैं। सिंधिया अब तक कई कांग्रेस नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला चुके हैं। वे हर आम ओ खास तक सबसे नजदीकी बनाते दिख रहे हैं और खुद को आम आदमी दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। गुना-शिवपुरी के साथ ही ग्वालियर सीट पर बढ़ी उनकी सक्रियता ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। चर्चा है कि सिंधिया गुना या ग्वालियर सीट से लोकसभा के चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+