सिंधिया ने नम आंखों से दो बीजेपी नेताओं को दिया कंधा, ट्विटर पर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री

Jyotiraditya Scindia: मध्यप्रदेश के गुना में फ्लाइंग एकेडमी के एक ट्रेनी पायलट से इतनी बड़ी गलती हुई कि उसकी वजह से हुए हादसे में गुना भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं की मौत हो गई।

जानकारी जैसे ही बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं को पता चली, सब तरफ मातम पसर गया। स्थानीय नेताओं ने पूरे घटना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराया। सिंधिया ने जानकारी मिलते ही अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए और इसके बाद सिंधिया दोनों मृतक बीजेपी नेताओं के घर पर पहुंचे।

Scindia gave shoulder to two BJP leaders

इस घटना में भाजपा के जिला मंत्री आनंद रघुवंशी और कमलेश यादव की मौत हो गई थी। भाजपा जिला मंत्री आनंद रघुवंशी के शव को बीजेपी के ध्वज में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम भाजपा नेता शामिल हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार तक रुके।

सिंधिया ने खुद आनंद रघुवंशी की अंतिम यात्रा में कंधा दिया और उनके परिजनों व बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। सिंधिया इस एक्सीडेंट से इतने व्यथित हो गए कि उन्होंने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और पूरा समय सिर्फ दोनों भाजपा नेताओं के अंतिम संस्कार के लिए दिया और अंतिम संस्कार की सभी रस्मों को पूरा कराने तक परिजनों के साथ ही बैठे रहे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - "रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई, आप दोनों की कमी हमेशा खलेगी। ओम शांति ओम।

इस हादसे में एक अन्य भाजपा नेता मनोज धाकड़ को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। इंदाैर में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपनी देखरेख में भाजपा कार्यकर्ता मनोज धाकड़ का इलाज करा रहे हैं। एक्सीडेंट के आरोपी ट्रेनी पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ HIT AND RUN का मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+