Gwalior News: अपना स्केच देख सिंधिया रह गए हैरान, फ्लाइट में महिला फैन ने की हैरतअंगेज कारनामा

Scindia Sketch: ग्वालियर एयरपोर्ट के बाहर जैसे ही स्वागत सत्कार खत्म होने के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े तो एक युवती ने उन्हें आवाज लगाई और अपना बनाया हुआ एक स्केच दिया।

Jyotiraditya Scindia Neha flight sketch

Gwalior News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) शनिवार को दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर आए हुए हैं। फ्लाइट के जरिए दिल्ली से ग्वालियर (Delhi to Gwalior flight) पहुंचे महाराज को ग्वालियर एयरपोर्ट पर एक युवती ने स्केच (sketch) भेंट किया। सिंधिया तस्वीर देखकर हैरान रह गए।

45 मिनट के सफर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को फीमेल फैन ने उन्हें फ्लाइट में ही सरप्राइज कर दिया। सिंधिया को पता भी नहीं चला और उनकी तस्वीर इस महिला फैन ने बना दी।

महाराज जिस पोजीशन से फ्लाइट में बैठे थे, वे अपनी तस्वीर और उसके नीचे लिखी कविता देखकर आश्चर्यचकित रह गए। सिंधिया ने महिला फैन से पूछा अभी फ्लाइट में बनाई है और क्या करती हो? सिंधिया का यह फैन सिविल एविएशन में ही नौकरी करती है। पिछले 9 वर्षों से ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने की सोच रही थी। शनिवार जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने फ्लाइट में महज 15 मिनट में सिंधिया की स्केच बना दी।

Jyotiraditya Scindia Neha flight sketch

ग्वालियर की रहने वाली नेहा शर्मा उर्फ वर्षा फिलहाल सिविल एविएशन में नौकरी करती हैं। इससे पहले वह ताज होटल ग्रुप में भी कर्मचारी थी। जिसके चलते वो सिंधिया परिवार को काफी नजदीक से देखती रही हैं। इसी कारण से नेहा पिछले नव वर्ष से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करना चाहती थी। इससे पहले वे एक-दो दफा मिल चुकी है। लेकिन अच्छे से बातचीत नहीं हो सकी। पेंटिंग का नेहा को बचपन से ही शौक है। इससे पहले, उन्होंने छत्रपति शिवाजी को चावल से सजीव रूप में उकेरा था। शनिवार को जब वे दिल्ली से ग्वालियर आ रही थीं तो फ्लाइट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देखकर खुश हो गई।

इसके बाद नेहा की 9 साल पुरानी इच्छा आज पूरी होती नजर आ रही है। वह फ्लाइट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास नहीं जा सकती थी। लेकिन नेहा ने अपने बैग से पेंसिल कॉपी निकाली और उस पर सिंधिया की स्केच बना दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्होंने नेहा से मुलाकात की। जिसके बाद उनका स्केच देखकर सिंधिया भी हैरान रह गए। एयरपोर्ट के बाहर सिंधिया ने नेहा की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+